IND vs AUS 1st ODI, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
22 सितंबर को सीरीज का पहला वनडे मोहाली के आई एस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - Sep 21, 2023 7:20 pm

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। 22 सितंबर को सीरीज का पहला वनडे मोहाली के आई एस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें वर्ल्ड कप से पहले अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। इससे उनके मनोबल को बल मिलेगा।
टीम इंडिया एशिया कप 2023 (AsiaCup 2023) का खिताब जीतने के बाद सीरीज में उतरेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में हार मिली थी। कंगारू टीम ने पहले दो मैच जीते, लेकिन इसके बाद अगले तीनों मुकाबले हार गए।
IND vs AUS पिच रिपोर्ट:
आई एस बिंद्रा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है। इसलिए यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला भी हाई स्कोरिंग गेम हो सकता है। टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकता है, क्योंकि शुरुआत में पिच से तेज गेंदबाजों को मिलने की संभावना है।
IND vs AUS मैच डिटेल :
मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे मैच
स्थान: इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली
दिनांक और समय: शुक्रवार, 22 सितंबर, दोपहर 1:30 बजे IST
लाइव स्ट्रीमिंग विवरण: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
IND vs AUS हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
मैच – 146, भारत – 54, ऑस्ट्रेलिया – 82, बेनतीजा – 10
IND vs AUS संभावित प्लेइंग XI
भारत (IND):
शुभमन गिल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (कप्तान), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया (AUS):
डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, एडम जम्पा
संभावित सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मर
संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज:
मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मार्श पिछले कुछ समय से बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं और वह भारत के खिलाफ भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बना सकेंगे।
संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज:
मोहम्मद सिराज (भारत): भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारत के लिए अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। वह हाल में शानदार फॉर्म में हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अपने स्किल्स को दिखाने के लिए उत्सुक होंगे।
मैच की भविष्यवाणी: पहले गेंदबाजी करने वाली टीम मैच जीतेगी।