‘मोटीवेशन बिल्कुल वैसा ही है’- अपने रिटायरमेंट को लेकर बोली Ellyse Perry
2007 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था एलिस पैरी ने
अद्यतन - Aug 11, 2023 12:18 pm

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पैरी (Ellyse Perry) ने आगामी महिला बिग बैश लीग के दो सीजन के लिए सिडनी सिक्सर्स फ्रेंचाइजी से काॅन्ट्रैक्ट किया है। बता दें कि एलिस पैरी वर्तमान महिला क्रिकेट की बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं।
गौरलतब है कि फिल्हाल उन्हें पिछले कुछ समय से घुटने की समस्या का सामना करना पड़ा है। साथ ही पैरी अब 30 से ऊपर की हो गई हैं। लेकिन इस ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने साफ कर दिया है कि उनका इस समय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का कोई प्लान नहीं हैं।
Ellyse Perry ने अपने रिटायरमेंट पर कही ये बड़ी बात
बता दें कि एलिस पैरी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर Cricket.com.au. के अनुसार कहा- यह (रिटायरमेंट) जानना अब सिर्फ एक कल्पना मात्र होगी, कि आने वाले सालों में क्या होगा। लेकिन मेरे ख्याल से मुझे इसमें शामिल होना काफी पसंद है। मोटिवेशन को लेकर बात करूं तो यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा पहले था।
एलिस पैरी ने आगे कहा- कुछ पहलुओं में महिला क्रिकेट में और आने से चीजें हर साल और रोमांचक होती जा रही हैं। यूके में हमारी इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खत्म होने के बाद, जिस तरह का क्रिकेट हमने खेला। हमने जो फैंस इकठ्ठे किए, जिस लेवल का कंम्पटीशन था, इसमें लंबे समय तक रहना कठिन हैं।
एलिस पैरी द्वारा दिए गए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्हाल उनका क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने को कोई विचार नहीं हैं। लेकिन उन्होंने ये भी कहा है कि फिल्हाल जिस तरह का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला जा रहा है, उसमें बने रहना कठिन है।
ये भी पढ़ें- ‘यह लड़का खेल सकता है’- Yashasvi Jaiswal की तारीफ करते हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान का बड़ा बयान आया सामने