सूत्र ने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी के बीच में होगी और उन्हें श्रीलंका में एक सप्ताह तक चलने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जाने की जरूरत नहीं है। अगर वे ऐसा चाहते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन मुझे लगता है कि वे आराम चाहेंगे।”
रोहित की अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या सबसे संभावित विकल्प नजर आते हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका में वनडे टीम की अगुवाई करने वाले केएल राहुल को भी नकारा नहीं जा सकता। केएल राहुल ने पिछले साल दिसंबर में आखिरी वनडे मैच खेला था, वहीं हार्दिक पिछले वनडे विश्व कप के दौरान चोटिल होने के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में वापसी करेंगे।
