IND vs AUS: मोहम्मद शमी की चतुराई का नहीं है कोई जवाब, चारों खाने चित हुए स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
अद्यतन - सितम्बर 22, 2023 3:32 अपराह्न

Mohammad Shami and Steve Smith: भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली में खेला जा रहा है। आगामी वर्ल्ड कप के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी ज्यादा अहम है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले ही ओवर में मिचेल मार्श को (4 रन) पर पवेलियन भेज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने भारत को शानदार शुरूआत दिलाई। मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने स्टीव स्मिथ को भी अपना शिकार बनाकर भारत को बड़ा विकेट दिला दिया।
कुछ इस तरह Shami की गेंद पर विकेट गंवा बैठे स्टीव स्मिथ
पहले ओवर में ही विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए परिस्थितियां थोड़ी मुश्किल हो गई थी। लेकिन डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने मिलकर टीम के लिए एक सूझबूझ भरी पारी खेली। डेविड वार्नर ने 53 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली।
डेविड वार्नर 19वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंद पर मिड-विकेट पर तैनात शुभमन गिल को कैच दे बैठे। डेविड वार्नर के विकेट के बाद क्रीज पर मौजूद स्टीव स्मिथ के लिए जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई थी। लेकिन वार्नर के विकेट के बाद स्मिथ भी मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) द्वारा डाले गए 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
यह भी पढ़े- IND vs AUS: 14 रनों के कुल स्कोर पर David Warner का Shreyas Iyer ने छोड़ा कैच, देखें वीडियो
ओवर की दूसरी गेंद भी अंदर की ओर थी और स्मिथ उसे रोकने में कामयाब रहे थे, लेकिन तीसरी गेंद पर वह ड्राइव करना चाहते हैं, लेकिन अंदरूनी किनारा लगता है और गेंद सीधा जाके स्टंप को हिट करती है। स्टीव स्मिथ 60 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रनों की पारी खेल पाए।