इधर ऑस्ट्रेलिया के साथ शुरू हुई सीरीज, उधर वाइफ संग घूमने निकल पड़े कप्तान रोहित - क्रिकट्रैकर हिंदी

इधर ऑस्ट्रेलिया के साथ शुरू हुई सीरीज, उधर वाइफ संग घूमने निकल पड़े कप्तान रोहित

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है पहला वनडे।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है, वहीं पहले 2 वनडे मैचों में कप्तान रोहित शर्मा, विराट सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में ये खिलाड़ी आराम का पूरा फायदा उठा रहे हैं और अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं।

केएल को मिली है बड़ी जिम्मेदारी

वहीं रोहित शर्मा को पहले 2 मैचों से आराम मिला है, ऐसे में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। राहुल ने लंबे समय बाद एशिया कप के जरिए टीम में वापसी की थी, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। ऐसे में अब देखना अहम होगा कि बतौर कप्तान वो उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

कप्तान रोहित शर्मा नहीं देख रहे शायद आज का मैच!

*इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है पहला वनडे।
*इस बीच कप्तान रोहित शर्मा ने इंंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर की पोस्ट।
*जहां इस तस्वीर में वाइफ संग कहीं घूमने निकले कप्तान शर्मा।
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में खेलते हुए नजर आएंगे हिटमैन।

इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीर शेयर की है कप्तान रोहित शर्मा ने

बराबरी का चल रहा है फिलहाल मुकाबला

टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जो शुरूआत में उनके हक में भी गया था। वहीं खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया टीम के 4 विकेट गिर चुके हैं और टीम का स्कोर 160 पार हो गया है। साथ ही आज के मैच में मोहम्मद सिराज नहीं खेल रहे हैं, वहीं अश्विन को अंतिम 11 में मौका मिला है। सिराज की जगह खेल रहे शमी ने काफी दमदार गेंदबाजी की है, जो वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अच्छा है। दूसरी ओर सीरीज का दूसरा वनडे मैच 24 तारीख को खेला जाएगा और आखिरी मैच 27 सितम्बर को होगा। जिसके बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच खेलेगी।

वॉर्नर का चल गया आज बल्ला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?