मोहम्मद शमी ने मोहाली में अपनी गेंदबाजी से उगली आग, ऑस्ट्रेलिया टीम के आधे बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की दिखाई राह
भारतीय टीम की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहले वनडे मैच में 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।
अद्यतन - Sep 22, 2023 6:03 pm

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 276 रन बनाए हैं।
बता दें, भारतीय टीम की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहले वनडे मैच में 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इस मैच में मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया था और मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया था।
मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के पहले ही ओवर में मिचेल मार्श को वापस पवेलियन की राह दिखाई। मिचेल मार्श इस मैच में मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ को आउट किया। स्टीव स्मिथ ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए 41 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। मोहम्मद शमी ने इसके बाद मार्कस स्टोइनिस को अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर ने इस मैच में 29 रनों की पारी खेली।
इसके बाद उन्होंने मैथ्यू शॉट को आउट किया जिन्होंने पहले वनडे में दो रन बनाए। सीन एबॉट का विकेट अपने नाम करके मोहम्मद शमी ने 5 विकेट हॉल पूरा किया।
https://twitter.com/SankotExpress/status/1705196426341273805?s=20
Once again proven why #Shami is infinitely more valuable than #Shardul in the ODI team. The latter is so bloody expensive all the time. 1-2 wickets here and there is fine but how can u consistently leak runs in every match? And the WTF are you even doing with the bat?🏏#INDvsAUS pic.twitter.com/HRDloFcMkg
— Sohini M. (@Mittermaniac) September 22, 2023
Brother In Arms Spitting Fire On The Ground 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
Shami 🫶🏻 Siraj pic.twitter.com/EsVxatn0sA
— Dr Khushboo 🇮🇳 (@khushbookadri) September 22, 2023
https://twitter.com/infieldinsight/status/1705196331260936639?s=20
🤯🔥 FURY UNLEASED! Mohammad Shami was simply unplayable today, snatching his 2nd ODI 5-wicket haul.
📷 Getty • #MohammadShami #INDvAUS #AUSvIND #TeamIndia #BharatArmy #COTI🇮🇳 pic.twitter.com/QnVcF0qXP5
— The Bharat Army (@thebharatarmy) September 22, 2023
Shami is the best bowler of Bhartiya Cricket team.
— KHUSHAL 🫰🖤 (@Rashmikas_Khush) September 22, 2023
Shami in Mohali 10-1-51-5 #INDvsAUS pic.twitter.com/8D5EddEHgG
— Shobi Cricmedia (@shobiruslan) September 22, 2023
Mohammed Shami is easily the world’s most underrated pacer. To me he is a world Cup hero.. bhai ko halke mein mat lena. Congrats on fifer#Shami #INDvsAUS pic.twitter.com/C3U7ELQOjt
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) September 22, 2023
Sensational Scintillating Shami 😇🤗 #IndvAus
— Aakash Chopra (@cricketaakash) September 22, 2023
भारत को पहला वनडे मुकाबला जीतने के लिए 277 रनों की जरूरत
ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने 53 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। मार्नस लाबुशेन ने 49 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 39 रन बनाए जबकि कैमरून ग्रीन ने 31 रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से मोहम्मद शमी के अलावा जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया। अगर भारत को यह मैच अपने नाम करना है तो उन्हें 50 ओवर में 277 रन बनाने होंगे। फिलहाल तमाम लोग मोहम्मद शमी की गेंदबाजी स्पेल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। एशिया कप के फाइनल में उन्हें मौका नहीं दिया गया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की।