कब तक कोहली को कॉपी करते रहेंगे Babar Azam, कपड़े भी विराट जैसे ही पहनता है ये खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

कब तक कोहली को कॉपी करते रहेंगे Babar Azam, कपड़े भी विराट जैसे ही पहनता है ये खिलाड़ी

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं पाक कप्तान बाबर आजम।

Babar Azam And virat kohli (Image Credit- Instagram)
Babar Azam And virat kohli (Image Credit- Instagram)

पाकिस्तान टीम के कप्तान Babar Azam की हर बार विराट कोहली से तुलना की जाती है, सोशल मीडिया से लेकर टीवी मीडिया ये खेल खेलता आया है। लेकिन अब अगर बाबर के सोशल मीडिया पोस्ट को देखा जाए, तो ऐसे लगता है कि पाक टीम का कप्तान सच में कोहली की कॉपी करने की कोशिश करता है।

विराट दे चुके हैं Babar Azam को लेकर बयान

वहीं टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली इस तुलना पर बयान दे चुके हैं, कोहली कई बार बोल चुके हैं कि Babar Azam उनके जूनियर हैं और काफी अच्छे बल्लेबाज हैं इसलिए तुलना नहीं करनी चाहिए। दूसरी ओर जब क्रिकेट में विराट का बुरा दौर चल रहा था, तब बाबर ने कोहली के लिए खास ट्वीट किया था।

Babar Azam को कैसे भी दूसरा विराट कोहली बन के दिखाना है!

*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं पाक कप्तान बाबर आजम।
*हाल ही में Babar Azam ने सूट-बूट में कुछ शानदार तस्वीरें की थी शेयर।
*अपनी तस्वीरों-वीडियो में विराट को कॉपी करने की कोशिश करते हैं बाबर।
*साथ ही पाक कप्तान बाबर आजम के GYM पोस्ट भी विराट जैसे ही होते हैं।

हाल ही में ये पोस्ट शेयर किया है Babar Azam ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

वर्ल्ड कप 2023 के लिए आई पाकिस्तान टीम

दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 को लेकर पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया गया है, जहां इस मेगा टूर्नामेंट से पहले पाक टीम को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण तेज गेंदबाज नसीम शाह पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद उनकी जगह टीम में हसन अली को लिया गया है। पाकिस्तान टीम का सामना टीम इंडिया से वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को होगा, हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में भी ये दोनों टीमें 2 बार आमने-सामने हुई थी। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया था।

एक नजर बाबर की कप्तानी वाली पाक टीम पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?