'मैं कुलदीप यादव को सेलेक्ट नहीं कर सकता'- पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक का हैरान करने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं कुलदीप यादव को सेलेक्ट नहीं कर सकता’- पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक का हैरान करने वाला बयान

पाकिस्तान ने कल (22 सितंबर) वर्ल्ड कप 2023 के लिए किया टीम का ऐलान।

Kuldeep Yadav, Rohit Sharma, Hardik-Surya and Inzamam. (Image Source: BCCI/PCB)
Kuldeep Yadav, Rohit Sharma, Hardik-Surya and Inzamam. (Image Source: BCCI/PCB)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर इंजमाम-उल-हक ने शुक्रवार (22 सितंबर) को वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया। टीम का ऐलान करने के दौरान इंजमाम ने एक पत्रक्रार के सवाल का ऐसा जवाब दिया कि सबकी हंसी छूट गई। PCB ने शुक्रवार को अक्टूबर में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए स्पिन डिपार्टमेंट में शादाब खान, उस्मा मीर और मोहम्मद नवाज को चुना है। एशिया कप 2023 में पाकिस्तानी स्पिनर्स काफी ज्यादा संघर्ष करते हुए नजर आए। इफ्तिखार अहमद जिन्होंने सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ तीन विकेट लिए थे, उनको छोड़कर कोई भी स्पिनर कुछ खास कमाल नहीं कर पाया।

मुझे उम्मीद है कि शादाब और नवाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे- इंजमाम

इंजमाम ने मजाक में कहा कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप की अपनी टीम में कुलदीप यादव को तो नहीं चुन सकता। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘आप दोनों गेंदबाजों पर अच्छे आंकड़े लेकर आए हैं लेकिन मैं आपसे कहना चाहूंगा कि मैं कुलदीप यादव को तो नहीं चुन सकता… मेरे लिए समस्या यह है कि वह किसी दूसरी टीम से है।

इससे पहले खबर थी कि शादाब खान की जगह वर्ल्ड कप टीम में अबरार अहमद को चुना जा सकता है। हालांकि शादाब टीम में अपनी जगह बचा पाने में सफल रहे हैं। वहीं अबरार को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में चुना गया है। इंजमाम ने इस बीच शादाब और नवाज पर भरोसा जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में ये दोनों गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि, ‘हमने शादाब और नवाज को इसलिए चुना है क्योंकि हम निरंतरता चाहते थे। वर्ल्ड कप की टीम का चयन काफी साल आगे के बारे में सोचकर ही किया जाता है। आप उसमें अचानक बदलाव नहीं कर सकते। शादाब और नवाज बीते करीब दो साल से पाकिस्तान के लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं। वे बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले पा रहे हैं और हमें यह भी पता है कि वह अपनी पूरी क्षमता के हिसाब से खेल नहीं दिखा पा रहे हैं। लेकिन उन्होंने इतिहास में अच्छा प्रदर्शन किया है और हमारा उन पर पूरा भरोसा है।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर

यह भी पढ़ें: भारत ने रचा इतिहास, पहली बार तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 बनी Team India

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?