IND vs AUS Dream11 Prediction, Fantasy Cricket tips, Playing11, आज की Dream11 टीम और मैच के सारे अपडेट्स

IND vs AUS Dream11 Prediction, Playing11, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट दूसरे वनडे मैच के लिए

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा।

Team India (Photo Source: X/Twitter)
Team India (Photo Source: X/Twitter)

IND vs AUS Dream 11 Prediction: भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक अंदाज में खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 276 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था। वहीं जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे। जोश इंगलिस ने (45 रन) और डेविड वार्नर ने (52 रन) की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शानदार शुरूआत मिली।

ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी हुई। ऋतुराज गायकवाड़ (71 रन) और शुभमन गिल (74 रन) पर विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 50 रनों की पारी खेल अहम योगदान दिया।

वहीं भारत ने केएल राहुल की नाबाद 58 रनों की पारी के बल पर 8 गेंदे शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा, सीरीज अपने नाम करने के लिए टीम इंडिया शानदार खेल दिखाना चाहेगी, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम वापसी करना चाहेगी।

(IND vs AUS) मैच जानकारी (Match Details):

मैच- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे

दिन और समय- 24 सितंबर, 1ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर

मौसम का हाल- साफ रहेगा

लाइव स्ट्रीमिंग- स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क और जियोसिनेमा एप

कौन जीत सकता है मैच- भारत

(IND vs AUS) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

होल्कर स्टेडियम, इंदौर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। पिच पर समान उछाल और मैदान की छोटी बाउंड्री होने के कारण इस पिच पर बल्लेबाज हमेशा गेंदबाज पर हावी रहते हैं। शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाज बल्लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 320 रन है।

(IND vs AUS) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच- 147

भारत-55

ऑस्ट्रेलिया-82

बेनतीजा- 10

(IND vs AUS) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

भारत (India):

ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिश, मैट शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), सीन ऐबॉट, एडम जाम्पा

यहां देखें- India (IND) vs Australia (AUS) 2ODI Live Score

 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच के लिए संभावित बेस्ट ड्रीम 11 टीम:

(IND vs AUS Match Prediction) ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):

केएल राहुल, शुभमन गिल, डेविड वार्नर, ऋतुराज गायकवाड़, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मार्कस स्टोइनिश, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा

कप्तान- शुभमन गिल उपकप्तान- केएल राहुल

(IND vs AUS Match Prediction) ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):

केएल राहुल, शुभमन गिल, डेविड वार्नर, ऋतुराज गायकवाड़, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मार्कस स्टोइनिश, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा

कप्तान- केएल राहुल उपकप्तान- शुभमन गिल

close whatsapp