Asia Cup 2023 से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन से मिलेगी Pakistan leg मैचों के लिए टिकट
Asia cup 2023: 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फर्स्ट कैटेगरी और General enclosures की कीमतें घोषित की जाएंगी।
अद्यतन - Aug 11, 2023 7:20 pm

पाकिस्तान और श्रीलंका में जल्द ही एशिया कप खेला जाना है। जिसको लेकर सभी टीमें कमर कस चुकी है। वहीं इस टूर्नामेंट के लिए टिकट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल क्रिकेट फैंस 12 अगस्त यानी शनिवार से पाकिस्तान लेग मैचों के लिए टिकट खरीद सकते हैं।
श्रीलंका और पाकिस्तान की सह-मेजबानी में एशिया कप 30 अगस्त को शुरू होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें पाकिस्तान टूर्नामेंट के पहले मैच में नेपाल (Pak vs Nepal) के खिलाफ खेलेगा। 12 अगस्त से पाकिस्तान के मैचों के टिकट फैंस खरीद सकते हैं, जो pcb.bookme.pk पर उपलब्ध होगा।
बता दें 15 सालों के बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में होने जा रहा है, इसलिए टिकटों की कीमतें बहुत सस्ती दरों पर निर्धारित की गई हैं ताकि सभी क्रिकेट फैंस इसे आसानी से खरीद सकें और पाकिस्तानी टीम और अन्य सभी एशियाई स्टार्स को खेलते हुए देख सकें।
76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फर्स्ट कैटेगरी और General enclosures की कीमतें घोषित की जाएंगी
दरअसल मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में VIP और प्रीमियम वर्गों की कीमतें पहले स्टेज में घोषित की जाएंगी, जबकि 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फर्स्ट कैटेगरी और General enclosures की कीमतें घोषित की जाएंगी। बता दें टिकटों के संबंध से जुड़ी सभी जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से की जाएगी, जबकि श्रीलंका स्टेज के मैचों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।
खासकर मुल्तान और लाहौर में पाकिस्तान लेग मैच के लिए hospitality boxes भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और इन्हें 111 22 77 77 पर फोन कॉल के जरिए भी टिकेट बुक किया जा सकता है। वहीं भारतीय फैंस 30 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार पर दोपहर 3.00 बजे (IST) से सभी मैच लाइव और एक्सक्लूसिव देख सकते हैं।
यहां पढ़ें: KL Rahul जल्द करेंगे Team India में वापसी, सामने आया Wicketkeeping करते हुए वीडियो