बेन स्टोक्स ने अपने बालों के ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को लेकर किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

बेन स्टोक्स ने अपने बालों के ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को लेकर किया बड़ा खुलासा

अनुभवी ऑलराउंडर ने खुलासा किया की हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया ने उन्हें काफी आत्मविश्वास दिया।

Ben Stokes. (Image Source: YouTube/Getty Images)
Ben Stokes. (Image Source: YouTube/Getty Images)

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने उस समय को याद किया जब वो 27 साल के थे और उनके बाल झड़ने लगे थे। उन्होंने कहा कि जब ऐसा होने लगा तब उन्हें काफी असहजता महसूस होने लगी। उन्होंने ग्राहम गूच और शेन वॉर्न जैसे दिग्गजों की राह पर चलते हुए हेयर ट्रांसप्लांट करवाया।

हाल ही में द टेलीग्राफ से बात करते हुए बेन स्टोक्स ने याद किया कि जब वो गेंदबाजी रनअप में होते थे और कैमरा उनके सिर के ऊपर फोकस करता था तब उनका गंजापन साफ-साफ नजर आता था। अनुभवी ऑलराउंडर ने खुलासा किया की हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया ने उन्हें काफी आत्मविश्वास दिया।

बेन स्टोक्स ने कहा कि, ‘मैंने अपनी फुटेज को देखा। एंगल Bird’s-eye व्यू था और यह सीधे ऊपर से मेरे ऊपर फोकस कर रहा था। मैंने कहा हे भगवान यह और भी खराब होते जा रहा है। मैं लकी था कि मैं थोड़ा लंबा था और ज्यादातर खिलाड़ियों से थोड़ा ऊपर दिख रहा था। हालांकि जिस पॉइंट पर वो रहा वहां से मेरा सिर काफी दिख रहा था।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘इसलिए मैं गया और मैंने ट्रांसप्लांट शुरू करवा दिया। जैसे-जैसे इसका रिजल्ट सामने आता रहा मेरे अंदर भी आत्मविश्वास बढ़ता रहा। मुझे इस बात की खुशी थी कि अब मुझे अपने बालों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।’

बालों के वापस आने के बाद मेरा आत्मविश्वास भी काफी बढ़ गया: बेन स्टोक्स

इंग्लिश टेस्ट कप्तान ने आगे कहा कि, ‘पुरुषों को अपने बालों से काफी प्यार होता है। इसकी प्रक्रियाओं को शांत रखा जाता है। यह एक चीज होती है जो आप चाहते हैं कि बाकी लोगों को पता ना चले। जैसे-जैसे आप बुड्ढे होते रहते हैं वैसे-वैसे आप चाहते हैं कि आपके सिर में काफी अच्छे बाल हो।

इसलिए कई लोग अलग हटकर चीज़ें करने की कोशिश करते हैं। मुझे पता है कि जब लोगों ने मेरी प्रशंसा की मुझे कैसा लगा। मेरा आत्मविश्वास पहले से काफी बढ़ गया। कलंक और गोपनीयता दूर हो गई है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?