कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, ईडन गार्डन्स में होने वाले WC मुकाबले में पाकिस्तान टीम को सुरक्षा से संबंधित कोई भी नहीं होगी परेशानी
दरअसल जब यह मैच खेला जाएगा तब तमाम लोग कोलकाता में दुर्गा पूजा का पावन उत्सव मना रहे होंगे।
अद्यतन - Sep 23, 2023 7:31 pm

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अभी तक कई शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें कई टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोलकाता में क्रिकेट के कई फैंस हैं और सभी इस वेन्यू में क्रिकेट के मैच का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से एक हैरान कर देने वाली अपील की है।
उन्होंने यह अपील 12 नवंबर को होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबले से संबंधित की है। दरअसल जब यह मैच खेला जाएगा तब तमाम लोग कोलकाता में दुर्गा पूजा का पावन उत्सव मना रहे होंगे। कोलकाता में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जाता है।
हालांकि कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने इस बात को लेकर अपना पक्ष रखा है कि चाहे कुछ हो जाए पाकिस्तान टीम की सुरक्षा का ध्यान काफी अच्छी तरह से रखा जाएगा और उन्हें किसी भी चीज को लेकर कोई भी परेशानी नहीं होगी।
इंडिया टुडे के मुताबिक विनीत गोयल ने कहा कि, ‘हम लोग कई सालों से इसे सफलतापूर्वक मैनेज करते हुए आ रहे है। तो इस बार भी हम सब चीजों को वैसे ही संभालेंगे। किसी को कोई भी परेशानी नहीं होगी। पाकिस्तान टीम को यहां कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए हम अलग तरीके की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे।’
कानून और व्यवस्था को लेकर हम सब सख्त रहेंगे: कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल
विनीत गोयल ने आगे कहा कि, ‘हम इस चीज का भी ध्यान रखेंगे कि कानून और व्यवस्था के साथ कोई भी खिलवाड़ ना हो। उस समय जो ज्यादा जरूरी होगा हम उसका ध्यान रखेंगे। चाहे कुछ हो जाए हम आराम से चीजों को आगे ले जाएंगे।’
बता दें, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वर्ल्ड कप 2023 के कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा।