मोहम्मद शमी ने दिया ऐसा जवाब कि रिपोर्टर की ही हो गई बोलती बंद - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद शमी ने दिया ऐसा जवाब कि रिपोर्टर की ही हो गई बोलती बंद

अनुभवी तेज गेंदबाज ने खुद यह बात बोली कि जब वो खुद प्लेइंग XI में थे तब कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला था।

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter)
Mohammed Shami (Image Credit- Twitter)

22 सितंबर को खेले गए पहले वनडे मैच में मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट हासिल किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी। मोहम्मद शमी ने इस मैच में कुल 10 ओवर में 51 रन देखकर 5 विकेट झटके।

बता दें, पिछले कुछ समय में मोहम्मद सिराज ने वनडे क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और इसी की वजह से मोहम्मद शमी को लगातार भारतीय प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया जा रहा है। अनुभवी तेज गेंदबाज ने खुद यह बात बोली कि जब वो खुद प्लेइंग XI में थे तब कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच खत्म होने के बाद मोहम्मद शमी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रिपोर्टर को बताया कि, ‘ जब मैं लगातार खेल रहा था तब भी कोई ऐसा जरूर होगा जो बाहर बैठा होगा और मैं उसका गुनहगार नहीं रहा था। इसलिए आपको अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए क्योंकि टीम जीत रही है।’

शमी ने आगे कहा कि, ‘यही टीम का प्लान है और हमें उसी को फॉलो करना है। आप हमेशा प्लेइंग XI में नहीं हो सकते क्योंकि बहुत सारी चीज टीम कॉन्बिनेशन पर भी निर्भर करती है।’

टीम मुझे जो भी भूमिका देगी मैं उसको निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं: मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने आगे कहा कि, ‘अगर आप अच्छा खेल रहे हैं और आप प्लेइंग XI में नहीं है तो आपको उनका पूरा सपोर्ट करना चाहिए जो खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि लो फील करने का कोई अंक नहीं है और टीम मुझे जो भी भूमिका देगी मैं उसको अच्छी तरह से निभाऊंगा।

टीम के कोच और कप्तान के ऊपर यह जिम्मेदारी होती है कि वो किसको प्लेइंग XI में शामिल करें। मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप से पहले आपको लगातार मुकाबला खेलते हुए ज्यादा वर्कलोड नहीं लेना चाहिए। हमें इस समय रिजल्ट अच्छे मिल रहे हैं। ब्रेक लेना भी जरूरी है क्योंकि मैंने भी लगातार 7 से 8 महीने मुकाबले खेले। मेरे सिर के पीछे मुझे काफी दर्द हो रहा था और मुझे खुद लगा कि एक सीरीज के लिए मुझे ब्रेक लेना चाहिए। मैंने रोहित और राहुल द्रविड़ से बात की और उन्होंने इस चीज को लेकर हामी भरी।’

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?