Shubman Gill ने बनाया नया रिकाॅर्ड, इस मामले में Rohit Sharma को छोड़ा पीछे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं गिल
अद्यतन - Sep 24, 2023 4:40 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बहुत ही कम समय में क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बना लिया है। गौरतलब है कि साल 2019 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले गिल पिछले कुछ समय से क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
तो वहीं साल 2023 क्रिकेट के लिहाज से शुभमन गिल के लिए किसी सपने से कम नहीं रहा है। बता दें कि इस साल ये युवा खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाला बल्लेबाज है।
साथ ही आज 24 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में जारी दूसरे वनडे मैच में, शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के एक रिकाॅर्ड को भी अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब वह साल 2023 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गिल के अब 44 छक्के हो गए हैं जबकि रोहित के कुल 43 सिक्स हैं।
देखें गिल का ये खास रिकाॅर्ड
Most sixes for India in 2023
Shubman Gill – 44
Rohit Sharma – 43#INDvsAUS #Indore pic.twitter.com/r1HGbdfbhi— चिरकुट ज़िंदगी (@Chirayu_Jain26) September 24, 2023
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच का हाल:
दूसरी ओर आपको इस दूसरे वनडे मैच का हाल बताएं तो सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी हैं मैन इन ब्लू इस मैच में भी कंट्रोल में नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 29 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं।
क्रीज पर इस समय शुभमन गिल 92 और श्रेयस अय्यर 94 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज शतक की ओर अग्रसर हैं। तो वहीं अभी तक ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक विकेट (ऋतुराज गायकवाड़ 8) सिर्फ जोश हेजलवुड ही ले पाए हैं।
ये भी पढ़ें- जानें भगवान शिव से प्रेरित नए Varanasi Cricket Stadium की विशेषताएं क्या हैं?