क्रिकेट के शोर से दूर कप्तान रोहित शर्मा, अपनी बेटी के साथ बिता रहे हैं कुछ पल
एशिया कप के बाद मिला है कप्तान रोहित शर्मा को एक छोटा ब्रेक।
अद्यतन - Sep 24, 2023 5:44 pm

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच जारी है, वहीं इस मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। दूसरी ओर हिटमैन अपना पूरा समय परिवार को दे रहे हैं, जिससे जुड़े कुछ पोस्ट भी अब सोशल मीडिया के जरिए सामने आए हैं।
कप्तान रोहित शर्मा की कब होगी वापसी?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे मैचों के लिए केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के लिए रोहित शर्मा की टीम में वापसी हो जाएगी। साथ ही इस आखिरी मैच के लिए टीम के साथ हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह भी जुड़ जाएंगे।
कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार को दे रहे हैं पूरा समय
*एशिया कप के बाद मिला है कप्तान रोहित शर्मा को एक छोटा ब्रेक।
*इस ब्रेक में अपना पूरा समय परिवार को दे रहे हैं कप्तान रोहित।
*हिटमैन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर की है पोस्ट।
*इस तस्वीर में रोहित नजर आ रहे हैं अपनी बेटी के साथ में।
एक नजर रोहित शर्मा की उस क्यूट तस्वीर पर
टीम इंडिया के बल्लेबाज पूरी लय में
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे वनडे मैच में रनों की बारिश देखने को मिली है, जहां टीम इंडिया के बल्लेबाज सिर्फ शतकों में डील कर रहे हैं। टीम की तरफ से पहले श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक ठोका, उसके बाद गिल ने भी अपनी गजब की लय जारी रखते हुए 100 रन बना दिए। जिसके बाद ये दोनों ही बल्लेबाज आउट हो गए हैं। इसी के साथ ही कप्तान केएल राहुल ने भी अर्धशतक लगा दिया है, पहले वनडे मैच में भी केएल का बल्ला जमकर बोला था। वहीं टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों का ऐसा शानदार प्रदर्शन सभी फैन्स को वर्ल्ड कप जीतने की अब उम्मीद देने लगा है।