AUS vs ENG: दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 135 रनों से रौंदा, सीरीज में की 1-1 से बराबरी
टाॅम बैंटन को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
अद्यतन - नवम्बर 15, 2026 5:27 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 15 नवंबर, रविवार को एडिलेड ओवल मैदान पर खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी के बाद, बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर, मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 135 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। तो वहीं, इस जीत के बाद इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी भी कर ली।
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, दूसरे वनडे मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज टाॅम बैंटन (121 रन, 99 गेंद) की की शतकीय पारी के दम पर, 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 355 रन बनाए। जो रूट ने 62, जाॅर्डन काॅक्स ने 67 और अंत में विल जैक ने 54* रनों की नाबाद पारी खेली और टीम का स्कोर एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
दूसरी ओर, मेजबानों की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जेवियर बार्टलेट को सर्वाधिक तीन विकेट मिले। इसके अलावा स्पेंसर जाॅनसन, राइली मेरीडिथ व कूपर कैनोली को एक-एक विकेट मिला।
इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड से मिले 356 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करते उतरी, तो वह इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ 44.3 ओवर में 220 रनों पर ऑलआउट हो गई। कंगारू टीम के लिए मैट रेंशो ने 63 और कैमरन ग्रीन ने 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ा योगदा नहीं दे पाया। कप्तान मिचेल मार्श 2, ट्रैविस हेड 7, कूपर कैनोली 0 और जोश इंग्लिश ने 3 रन बनाकर निराश किया।
तो वहीं, इंग्लिश गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। गस एटकिंसन ने 10 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर चार विकेट हासिल किए। लियाम डाॅसन व सैम करन को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा सोनी बेकर व जोफ्रा आर्चर के हाथ 1-1 सफलता लगी।
खैर, अब जारी वनडे सीरीज की तीसरा व निर्णायक मैच 18 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वह तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लेगी।
ये भी पढे़ं – 15 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से