BAN vs NZ Dream11 Prediction, Fantasy Cricket tips, Playing11, आज की Dream11 टीम और मैच के सारे अपडेट्स

BAN vs NZ Dream11 Prediction, Playing11, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट तीसरे वनडे मैच के लिए

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाएगा।

BAN vs NZ (Photo Source: X/Twitter)
BAN vs NZ (Photo Source: X/Twitter)

BAN vs NZ Dream 11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले बांग्लादेश (BAN) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज धमाकेदार अंदाज में खेली जा रही है। सीरीज का आखिरी मैच 26 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द पर समाप्त हुआ था। वहीं सीरीज के दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने 86 रनों से जीत दर्ज की थी।

न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवरों में 254 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टॉम ब्लंडल ने सर्वाधिक 68 रनों की पारी टीम के लिए खेली थी। वहीं बांग्लादेश के लिए खलीद अहमद और महेदी हसन ने सर्वाधिक 3-3 विकेट अपने नाम किया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 41.1 ओवरों में 168 रनों पर ऑलआउट हो गई, ईश सोढ़ी ने 10 ओवर में 39 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट अपने नाम किया था। दोनों टीमों के बीच सीरीज इस वक्त 1-0 पर है। सीरीज अपने नाम करने के लिए न्यूजीलैंड शानदार खेल दिखाना चाहेगी, वहीं सीरीज को ड्रॉ पर खत्म करने के लिए बांग्लादेश अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना चाहेगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे

दिन और समय- 23 सितंबर, सुबह 11ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मीरपुर

मौसम का हाल- बारिश की संभावना

लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव एप

कौन जीत सकता है मैच- न्यूजीलैंड

(BAN vs NZ) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही सामान्य सहायता प्रदान करते हुए नजर आती है। स्पिनर इस मैदान में बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं, जिसके चलते बल्लेबाजों को थोड़ा संभल कर खेलने की जरूरत होगी। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच– 40

बांग्लादेश- 10

न्यूजीलैंड- 29

बेनतीजा-01

(BAN vs NZ) बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

बांग्लादेश (Bangladesh):

तमीम इकबाल, नजमुल हसन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, सौम्या सरकार, महमदुल्लाह, तौहीद हर्दोय, महेदी हसन, नुरूल हसन (विकेटकीपर), नसुम अहमद, तंजीम हसन, मुस्तफिजुर रहमान

न्यूजीलैंड (New Zealand):

फिन एलन, विल यंग, चाड बोवेस, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, कोल मैकौंची, लॉकी फर्गुय्सन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमिसन, ईश सोढ़ी

यहां देखें- Bangladesh (BAN) vs New Zealand (NZ) 3rd ODI Live Score

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम:

(BAN vs NZ Dream 11 Prediction) ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):

टॉम ब्लंडल, फिन एलन, विल यंग, नजमुल हसन शान्तो, हेनरी निकोल्स, तौहीद हर्दोय, महेदी हसन, लॉकी फर्गुय्सन, ट्रेंट बोल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, ईश सोढ़ी

कप्तान– विल यंग उपकप्तान- ईश सोढ़ी

(BAN vs NZ Dream 11 Prediction) ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):

टॉम ब्लंडल, फिन एलन, विल यंग, नजमुल हसन शान्तो, हेनरी निकोल्स, तौहीद हर्दोय, महेदी हसन, लॉकी फर्गुय्सन, ट्रेंट बोल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, रचिन रवींद्र

कप्तान- ईश सोढ़ी उपकप्तान- विल यंग

close whatsapp