शुभमन गिल के शतक से खुश नहीं है टीम इंडिया का ये पूर्व बल्लेबाज, जमकर कर रहा है उनकी आलोचना - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुभमन गिल के शतक से खुश नहीं है टीम इंडिया का ये पूर्व बल्लेबाज, जमकर कर रहा है उनकी आलोचना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शुभमन गिल ने जड़ा शानदार शतक।

Shubman Gill (Pic Source-Twitter)
Shubman Gill (Pic Source-Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने एक आसान जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसी मैच में भारत ने सभी डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी की बात करें तो भारत की ओर से शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक लगाया।

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों के इस शानदार प्रदर्शन को देख फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। शतकीय पारी खेलने के बावजूद उन्होंने गिल की आलोचना की है।

गिल अभी जिस फॉर्म में हैं उन्हें 160 या 180 रन बनाने चाहिए थे- वीरेंद्र सहवाग

क्रिकबज के शो में बातचीत के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, “गिल पिछली बार चूक गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपना शतक लगाना सुनिश्चित किया, लेकिन मैं फिर भी कहूंगा कि वे अभी जिस फॉर्म में हैं उन्हें 160 या 180 रन बनाने चाहिए थे। वह भी सिर्फ 25 साल के हैं। अगर उन्होंने आज 200 रन बनाए होते तो वह थकते भी नहीं और फील्डिंग भी कर सकते थे। 30 साल की उम्र में, उन्हें यह मुश्किल लगने लगेगा क्योंकि वह इतने युवा नहीं होंगे। इसलिए अभी बड़े स्कोर करना बेहतर है।”

सहवाग ने अपना विकेट गंवाने के लिए भी गिल की आलोचना की। सहवाग ने कहा कि “जब आप फॉर्म में हों और रन बना रहे हों तो अपना विकेट मत गंवाए। जब गिल आउट हुए तब 18 ओवर और बचे हुए थे। अगर वह 9-10 ओवर और खेल लेते तो अपना दोहरा दोहरा शतक पूरा कर सकते थे। रोहित शर्मा ने तीन दोहरे शतक लगाए हैं। आज गिल के पास अवसर था। इस मैदान पर सहवाग नाम के खिलाड़ी ने 200 रन बनाए हैं, क्योंकि यह उस तरह का मैदान है।

आपको बता दें कि पहले वनडे मैच में भी शुभमन गिल के पास शतक जड़ने का मौका था। लेकिन वहां वो 74 रन बनाने के बाद आउट हो गए थे। इस साल शुभमन गिल शानदार फॉर्म में रहे हैं और ऐसे में आने वाले वर्ल्ड कप में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।

यह भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच में बने कुछ खास रिकाॅर्ड्स पर एक नजर 

close whatsapp