भारत का हुआ गोल्ड मेडल, Asian Games में शानदार तरीके से लहराया तिरंगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत का हुआ गोल्ड मेडल, Asian Games में शानदार तरीके से लहराया तिरंगा

एशियन गेम्स महिला टी-20 2023 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से मात दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Indian Women Team (Pic Source-Twitter)
Indian Women Team (Pic Source-Twitter)

एशियन गेम्स महिला टी-20 2023 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से मात दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस फाइनल मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका टीम की बात की जाए तो बल्लेबाज इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जहां एक तरफ स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 42 रन बनाए।

विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने भी 9 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी, सुगनदिका कुमारी और इनोका राणावीरा ने 2-2 विकेट झटके।

भारत ने 19 रनों से जीता मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही। उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। यही वजह है कि टीम 20 ओवर में 8 विकेट होकर 97 रन ही बना पाई।

श्रीलंका की ओर से हसिनी परेरा ने 22 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि निलाक्षी डी सिल्वा ने 23 रनों का योगदान दिया। ओशादी राणासिंघे ने 26 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 19 रन बनाए। भारत की ओर से Titas Sadhu ने चार ओवर में छह रन देखकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट झटके। तमाम लोग भारतीय टीम की इस चीज से काफी खुश है।

https://twitter.com/Tamil99668172/status/1706239350890221625

https://twitter.com/AshishN31350942/status/1706238955539317231

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?