'वीजा नहीं मिला तो गाड़ी से ही निकल लिए'- बाबर आजम का कटा चालान तो फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वीजा नहीं मिला तो गाड़ी से ही निकल लिए’- बाबर आजम का कटा चालान तो फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

29 सितंबर को पाकिस्तान खेलेगा अपना पहला अभ्यास मैच।

Babar Azam. (Image Source: Twitter)
Babar Azam. (Image Source: Twitter)

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में अब 10 दिनों से भी कम का समय बाकी है ऐसे में सभी टीमें जो भी इस वर्ल्ड कप में भाग ले रही है वो भारत पहुंच गई है। लेकिन हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कल शाम तक भारत आने के लिए वीजा नहीं मिला था।

कल देर शाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत आने के लिए आख़िरकार वीजा मिल गया लेकिन उसी के कुछ देर बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को पाकिस्तान पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गई।

ओवर स्पीडिंग के केस में पकड़े गए बाबर आज़म

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को कल पाकिस्तान पुलिस ने हाईवे पर ओवरस्पीडिंग करने के चक्कर में पकड़ा। जिसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर और बाबर आजम की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी वायरल हो रही है। ओवरस्पीडिंग करने के लिए बाबर आजम से कितना फाइन लिया गया ? इसकी कोई खबर जारी नहीं की गई है। इससे पहले इसी वर्ष के शुरुआत में भी कप्तान बाबर आज़म को पाकिस्तान पुलिस ने ओवरस्पीडिंग के जुल्म में पकड़ा था लेकिन उस समय बिना किसी फाइन लिए उन्हें जाने दिया था।

ICC से निवेदन करने के बाद अप्रूव हुआ पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वीजा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप प्लान के अनुसार टीम पहले 25 सितम्बर को पाकिस्तान से रवाना होकर 2 दिन दुबई में टीम बॉन्डिंग सेशन के लिए रूकती जिसके बाद बुधवार शाम को वहां से भारत के लिए रवाना होती. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सोमवार देर शाम तक वीजा नहीं मिला था। जिसके बाद उनको ICC से रिक्वेस्ट करनी पड़ी कि उनकी टीम को जल्द से जल्द वीजा मिल सके।

जिसके चलते वो 29 सितम्बर को होने वाले अपने पहले वार्म-अप मुक़ाबले से पहले भारत आ सके। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कप्तानी में टीम को पिछले वर्ष हुए टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचाया था लेकिन फाइनल में उन्हें वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था।

बाबर आजम की उस फोटो को देख फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

close whatsapp