टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ Banner, जिसको कोई भी क्रिकेट फैन अभी तक नहीं भूल पाया है
आज हम आपको क्रिकेट खेल के टॉप 10 Banner के बारे में बताते है।
अद्यतन - सितम्बर 26, 2023 1:42 अपराह्न

क्रिकेट खेल के चाहने वाले लाखों हैं। सभी फैंस यही चाहते हैं कि उनकी टीम और उनके खिलाड़ी मैच में अच्छा प्रदर्शन करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।
तमाम फैंस जब स्टेडियम में मैच देखने आते हैं तो वो अपनी टीम को काफी अलग-अलग तरीके से चीयर करते हैं। कुछ लोग अपनी टीम का समर्थन करते हुए काफी बेहतरीन Banner भी बनाते है।
आज हम आपको क्रिकेट खेल के टॉप 10 Banner के बारे में बताते है।
10- कामरान अकमल को फैंस की तरफ से मिला मजाकिया संदेश

कामरान अकमल ने पाकिस्तान की ओर से कई मुकाबलों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 2002 से 2017 तक पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट, 58 T20 और 157 वनडे मैच खेले हैं।
हालांकि कामरान अकमल को उनकी विकेटकीपिंग के लिए हमेशा ही ट्रोल किया गया है। उन्होंने विकेटकीपिंग में ऐसे कई कैच छोड़े हैं जिसकी वजह से टीम को बाद में काफी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
एक मैच के दौरान पाकिस्तान टीम के फैंस ने कामरान अकमल को अपने Banner के जरिए एक मजाकिया संदेश दिया।