सीरीज जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया, रोहित-विराट ने कई घंटे किया अभ्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

सीरीज जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया, रोहित-विराट ने कई घंटे किया अभ्यास

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगा आखिरी वनडे मैच।

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले टीम इंडिया आज अपना आखिरी वनडे मैच खेलेगी, जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज का ये तीसरा और आखिरी मैच होगा। भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी है, उसके बाद भी रोहित की कप्तानी वाली टीम विरोधियों को हल्के में नहीं लेगी और सीरीज में सूपड़ा साफ करने पर हिटमैन की नजर होगी।

केएल की कप्तानी में किया टीम इंडिया ने कमाल

ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच ये तीन वनडे मैचों की सीरीज है, वहीं सीरीज के पहले 2 मैच में केएल राहुल ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी। जहां इन दोनों ही मैचों को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया था और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी, साथ ही इन दोनों ही मैचों में केएल राहुल ने अर्धशतक अपने नाम किया था और शानदार लय को जारी रखा था।

ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने के लिए टीम इंडिया है तैयार

*टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगा आखिरी वनडे मैच।
*राजकोट में होने वाले इस मैच के लिए रोहित-विराट टीम के साथ जुड़े।
*सीरीज जीतने के बाद भी भारतीय टीम ने किया जमकर अभ्यास।
*केएल की कप्तानी में टीम पहले ही 2-0 से सीरीज में है आगे।

राजकोट में तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया ने किया कड़ा अभ्यास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

रोहित और विराट आएंगे आज के मैच में नजर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले 2 वनडे मैचों से विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया था, वहीं अब ये दोनों ही खिलाड़ी आखिरी वनडे मैच के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। वहीं कल कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से भी बात की, दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले टीम इंडिया अपना आखिरी वनडे मैच खेल रही है। उसके बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच खेलेगी, टीम का वर्ल्ड कप में पहला ग्रुप स्टेज का मैच ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई में होगा 8 अक्टूबर के दिन।

एक नजर कप्तान रोहित के इस वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?