अब पुजारा से होने लगी है शिखर धवन को जलन, वीडियो पर कमेंट कर क्रिकेट छोड़ने को बोला - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब पुजारा से होने लगी है शिखर धवन को जलन, वीडियो पर कमेंट कर क्रिकेट छोड़ने को बोला

पुजारा ने इंस्टाग्राम पर अभ्यास करते हुए एक वीडियो किया है शेयर।

Pujara And Dhawan (Image Credit-Instagram)
Pujara And Dhawan (Image Credit-Instagram)

एक समय शिखर धवन टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में ओपनिंग करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम करते थे, लेकिन अब वक्त पूरी तरह बदल चुका है। जहां धवन अब टीम इंडिया के सेलेक्टर्स की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं, साथ ही ये कहना गलत नहीं होगा कि इस बल्लेबाज का इंटरनेशनल करियर लगभग-लगभग खत्म हो गया है। लेकिन उसके बाद भी शिखर टेंशन फ्री रहते हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहने लगे हैं।

इस साल एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला धवन ने

जी हां, शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए इस साल एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, टेस्ट और टी20 टीम से वो कई साल पहले ही बाहर हो गए थे। वहीं वनडे में भी उनका चयन नहीं होता है, धवन ने टीम इंडिया से अपना आखिरी वनडे मैच साल 2022 के आखिर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और फिर उनकी टीम में वापसी नहीं हुई।

शिखर धवन ने पुजारा को दी क्रिकेट छोड़ने की सलाह!

*पुजारा ने इंस्टाग्राम पर अभ्यास करते हुए एक वीडियो किया है शेयर।
*साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ईरानी ट्रॉफी की तैयारी कर रहा हूं।
*धवन ने कमेंट कर लिखा-बस कर भाई अब, युवाओं को भी खेलने दे।
*सोशल मीडिया पर अब शिखर का ये ही कमेंट हो गया है काफी वायरल।

पुजारा के इस वीडियो पर किया है शिखर धवन ने कमेंट

धवन की रील्स हमेशा वायरल होती है इंस्टाग्राम पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

पुजारा खुद हो गए थे टीम इंडिया से अचानक बाहर

इस साल टीम इंडिया ने WTC फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, लेकिन एक बार फिर रोहित की सेना खिताबी जंग हार गई थी। वहीं फाइनल में पुजारा संग बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज से सिर्फ पुजारा को ही बाहर किया गया था। जिसके बाद पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में जमकर रन बनाए थे, साथ ही वो लाल गेंद के अलावा सफेद गेंद के खिलाफ भी चमके थे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?