ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद, कप्तान रोहित करते दिखे धोनी की कॉपी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद, कप्तान रोहित करते दिखे धोनी की कॉपी

धोनी किसी भी ट्रॉफी को जीतने के बाद हर तस्वीर में कोने में नजर आते थे।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 2 वनडे मैच जीते थे, वहीं आखिरी मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होते ही भारतीय टीम मुकाबला हार गई। लेकिन उसके बाद भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीत ली, इस बीच रोहित ने एक बार फिर से सभी को धोनी की याद दिला दी।

आखिरी मैच में चला हिटमैन का बल्ला

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए आखिरी वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला, जहां हिटमैन ने काफी तेज बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 57 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 6 छक्के और 5 चौके भी जड़े, तो विराट कोहली ने भी अर्धशतक बनाते हुए अपनी पारी में 56 रन बनाए।

कप्तान रोहित शर्मा मैच के बाद धोनी की कॉपी करते हुए पकड़े गए

*धोनी किसी भी ट्रॉफी को जीतने के बाद हर तस्वीर में कोने में नजर आते थे।
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई सीरीज के बाद रोहित ने भी कुछ ऐसा किया।
*कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ वाले वीडियो में कोने में खड़े आए थे नजर।
*साथ ही हिटमैन ने केएल राहुल के हाथ में देने के लिए बोला था वनडे ट्रॉफी।

इस वीडियो में की कप्तान रोहित शर्मा ने धोनी की पूरी कॉपी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कल के मैच का कुछ इस तरह था पूरा स्कोर कार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अक्षर को लेकर नहीं है अभी कोई भी अपडेट

वहीं अब टीम इंडिया वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर देगी, लेकिन इस बीच स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। पटेल वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन एशिया कप के दौरान उनको चोट लगी थी। जिसके बाद उन्होंने ना एशिया कप का फाइनल खेला था और ना ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज। ऐसे में अगर अक्षर वर्ल्ड कप के लिए फिट नहीं हो पाते हैं, तो उनकी जगह अश्विन का चयन हो सकता है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर के दिन खेलेगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?