3 बड़े कारण जिसकी वजह से भारत को ICC World Cup 2023 के दौरान Axar Patel की कमी खलेगी
एशिया कप 2023 में शानदार लय में नजर आए थे अक्षर पटेल
अद्यतन - Sep 29, 2023 4:34 pm

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। बता दें कि टूर्नामेंट 5 अक्टूबर 2023 से शुरू होने जा रहा है और पहला मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में शामिल के गए ऑलराउंडर अक्षर पटेल इंजरी (Axar Patel) के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। हालांकि, टीम इंडिया मैनजमेंट ने अक्षर के रिप्लेसमेंट के रूप में रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है। लेकिन फिर भी आगामी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अक्षर पटेल की कमी खलती हुई नजर आएगी। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से उन 3 बड़े कारणों को जानते हैं-
1. अक्षर की बल्लेबाजी फाॅर्म

बता दें कि एशिया कप 2023 में आखिरी बार अक्षर पटेल टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए थे। तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ उनके 34 गेंदों में बनाए गए 42 रनों ने टीम इंडिया को लगभग श्रीलंका के खिलाफ मैच जिता दिया था, लेकिन अक्षर के आउट होने के बाद भारत को मैच में हार झेलनी पड़ी। हालांकि, अक्षर की बल्लेबाजी ने सभी को खासा प्रभावित किया था।
तो वहीं अब वह वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। अगर वे भारतीय टीम में होते तो वह नंबर 7 या नंबर 8 पर बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन विकल्प थे। हालांकि, अब टीम इंडिया को बल्लेबाजी में गहराई नहीं मिल पाएगी, क्योंकि अश्विन की बल्लेबाजी पर अक्षर पटेल की तुलना में अधिक विश्वास नहीं किया जा सकता है।