सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अक्षर पटेल के इंस्टाग्राम पोस्ट का सच क्या है? जानिए एक क्लिक में - क्रिकट्रैकर हिंदी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अक्षर पटेल के इंस्टाग्राम पोस्ट का सच क्या है? जानिए एक क्लिक में

अक्षर पटेल चोट के कारण आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं।

Axar Patel (Photo Source: X/Twitter)
Axar Patel (Photo Source: X/Twitter)

भारत के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर Axar Patel 5 अक्टूबर से भारत में खेले जाने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2003 से बाहर हो गए हैं। अक्षर पटेल अपने बाएं क्वाड्रिसेप्स तनाव से अब तक नहीं उबर पाए हैं, जिसके कारण वह आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

नतीजन, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारतीय चयनकर्ताओं ने 28 सितंबर को आगामी वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम में अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया।

Axar Patel को लेकर फेक इंस्टाग्राम पोस्ट हुए वायरल

जिसके कुछ ही घंटो बाद अक्षर पटेल के इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ विवादास्पद पोस्ट शेयर की गई, जो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई। दरअसल, अक्षर पटेल की इंस्टाग्राम स्टोरी के कुछ फर्जी स्क्रीनशॉट पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके माध्यम से उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के लिए ड्रॉप किए जाने पर निराशा जाहिर की।

यहां पढ़िए: होटल Radisson ने क्रिकेटर Hardik Pandya की जगह फैन को भेजा बुकिंग का मेल, ट्विटर पर मिली मजेदार रिएक्शन

यह वायरल पोस्ट BCCI और अक्षर के बीच सब कुछ ठीक नहीं होने के संकेत दे रहे थे, जिसे देख कोई भी कह सकता था कि स्टार ऑलराउंडर राजनीती का शिकार हुए हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि वो इंस्टाग्राम पोस्ट के स्क्रीनशॉट फेक है, और उन्होंने इस तरह की कोई पोस्ट शेयर नहीं की है, तो फिर डिलीट करने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है।

अक्षर पटेल की ओर से यह एक आधिकारिक घोषणा था कि उन्होंने इस तरह की कोई पोस्ट शेयर नहीं की है, और ना ही उन्होंने डिलीट की है, और वो फेक स्क्रीनशॉट है, जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

Axar Patel Story 1. (Photo Source: Axar Patel/Instagram)
Axar Patel Story 1. (Photo Source: Axar Patel/Instagram)
Axar Patel Story 2. (Photo Source: Axar Patel/Instagram)
Axar Patel Story 2. (Photo Source: Axar Patel/Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत का फाइनल स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?