होटल Radisson ने क्रिकेटर Hardik Pandya की जगह फैन को भेजा बुकिंग का मेल, ट्विटर पर मिली मजेदार रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

होटल Radisson ने क्रिकेटर Hardik Pandya की जगह फैन को भेजा बुकिंग का मेल, ट्विटर पर मिली मजेदार रिएक्शन

यूजर द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नाम पर हुई बुकिंग का मेल देखा जा सकता है। 

Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)

बस कुछ ही दिनों में भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट का आगाज  5 अक्टूबर से होगा जो 19 नवंबर तक खेला जाएगा। वहीं 12 साल बाद भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। बता दें भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 8 अक्टूबर को खेलेगा।

वहीं इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम अभ्यास मैच के लिए गुवाहाटी पहुंची, जहां भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। ऐसे में होटल Radisson Blu में टीम इंडिया के ठहरने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, इसी बीच क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के चेक इन का ई-मेल गलती से एक फैन को भेज चला गया।

Radisson ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की जगह Unacademy के एंप्लॉयी को बुकिंग का मेल भेजा 

दरअसल Radisson ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की जगह Unacademy के एंप्लॉयी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बुकिंग का मेल भेज दिया था। जिसके बाद यूजर ने इससे जुड़ा एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। यूजर द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के नाम पर हुई बुकिंग का मेल देखा जा सकता है।

अब वहीं फैंस इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, क्या सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के पास अपना ईमेल डोमेन नहीं है? तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, यह होटल की ओर से डाटा प्राइवेसी इशू है। वहीं कुछ फैंस होटल की लापरवाही को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

बता दें टीम इंडिया इस वक़्त नंबर 1 वन टीम बनी हुई है। हाल ही में खेले गए एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा। ऐसे में जल्द ही विश्व कप का आगाज होने वाले है और फैंस टीम इंडिया से काफी उम्मीदें लगा बैठे हैं। बता दें इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।

यहां देखें सभी ट्वीट्स: 

 

यहां पढ़ें : World Cup 2023: चोटिल अक्षर पटेल की जगह इस अनुभवी खिलाड़ी की हुई भारतीय टीम में एंट्री

close whatsapp