PAK vs NZ: बाबर आजम की इस हरकत को देख फैंस हो गए लोट-पोट
29 सितंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच प्रैक्टिस मैच खेला गया था।
अद्यतन - Sep 30, 2023 12:22 pm

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कल 29 सितंबर शुक्रवार को प्रैक्टिस मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
हालांकि, टीम के लिए ये फैसला कुछ ठीक साबित नहीं हुआ, 11.2 ओवर में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज अबदुल्ला शफीक (14 रन) और इमाम उल हक (1) जल्दी ही पवेलियन लौट गए। तो वहीं इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान बाबर आजम उतरते हैं, और मोहम्मद रिजवान के साथ साझेदारी कर पाकिस्तान की पारी को संभालते हैं।
तो वहीं इस दौरान एक स्पिनर द्वारा फेंकी गई गेंद को बाबर बड़े ही अच्छे तरीके से खेलते हैं, लेकिन गेंद घूमती हुई स्टंप की ओर जाती है और बाबर इसे पैर से रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन गेंद रुकने का नाम नहीं लेती और विकेट की ओर जाती रहती है।
लेकिन पाकिस्तानी स्टार ने गेंद पर अपनी नजर बनाए रखी और उसका तब तक पीछा किया जब तक गेंद विकेटकीपर टॉम लाथम के पास नहीं पहुंच गई। तो वहीं मैदान पर इस हरकत को देख हर कोई हंसने लगा। साथ ही इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
प्रैक्टिस मैच में बाबर आजम ने खेली शानदार पारी
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से हरा दिया है। तो वहीं बाबर आजम ने मैच में 84 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली। बता दें कि इस दौरान बाबर ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें- ‘Yuzvendra Chahal को वर्ल्ड कप टीम से बाहर करना बड़ी गलती हो सकती है’- पूर्व क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान