VIDEO: साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर Thiruvananthapuram का नहीं ले पाए ठीक से नाम तो Shashi Tharoor का रिएक्शन आया सामने
साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड का वाॅर्मअप मुकाबले में आज सामना करेगी।
अद्यतन - अक्टूबर 2, 2023 12:01 अपराह्न

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए साउथ अफ्रीका टीम भारत पहुंच गई है, और फिल्हाल वह केरल के तिरुवनंतपुरम में रहकर अपने अगले प्रैक्टिस मैच की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि साउथ अफ्रीका आज 2 अक्टूबर को अपने दूसरे प्रैक्टिस मैच में न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।
हालांकि, इस मुकाबले के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर अफ्रीकन खिलाड़ियों की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह तिरुवनंतपुरम शहर का सही से नाम नहीं ले पा रहे हैं। तो वही कई खिलाड़ी तो दो-तीन प्रयास के बाद भी शहर का नाम नहीं ले पाए हैं।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकन टीम के इस वीडियो पर भारतीय राजनेता शशि थरुर ने रिएक्शन दिया है। बता दें कि थरुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अफ्रीकन खिलाड़ियों की इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- साउथ अफ्रीका टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है, लेकिन वे किसी को नहीं बता पा रहे हैं कि वे कहां हैं?
देखें ये वायरल वीडियो
The South African have arrived in Thiruvananthapuram ! But can they tell anyone where they are? pic.twitter.com/N9LnyVLVH9
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 1, 2023
साथ ही बता दें कि वीडियो में कागिसो रबाडा, केशव महाराज व लुंगी एंगीडी जैसे खिलाड़ी तिरुवनंतपुरम का सही से नाम लेते हैं। तो हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर व कप्तान टेंबा बावुमा सही से इस नाम को नहीं पुकार पाते हैं।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए साउथ अफ्रीका टीम:
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसौं, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सेन, एंडिले फेहलुकवायो, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लुंगी एंगीडी, कागिसो रबाडा, लिज़ाद विलियम्स, टेंबा बावुमा और तबरेज शम्सी।
ये भी पढ़ें- ‘उसमें इस पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की क्षमता है’- Shubman Gill को लेकर बोले युवराज सिंह