'अगर ऐसा हो तो डबल मजा आ जाएगा'- वीरेंद्र सहवाग ने वर्ल्ड कप का रोमांच बढ़ाने के लिए दिया मजेदार बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘अगर ऐसा हो तो डबल मजा आ जाएगा’- वीरेंद्र सहवाग ने वर्ल्ड कप का रोमांच बढ़ाने के लिए दिया मजेदार बयान

वर्ल्ड कप 2023 में भारत अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।

Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)
Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर कुछ हैरान करने वाली भविष्यवाणी की है। सहवाग का मानना है कि, भारत के अलावा इस बार वर्ल्ड कप में कुछ ऐसे अपसेट होने चाहिए जिससे रोमांच बढ़ जाए। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान टीम अगर पाकिस्तान को हरा दे और साउथ अफ्रीका अगर इंग्लैंड को हरा दे तो फिर वर्ल्ड कप का मजा दोगुना हो जाएगा।

क्रिकेट में जितना रोमांच भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान होता है, ठीक उसी तरह का रोमांच अब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान देखने को मिलती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी जब आमने-सामने होती हैं तो फिर वो मुकाबला भी काफी रोमांचक होता है।

वर्ल्ड कप 2023 के दौरान कुछ ड्रामा होना चाहिए -वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक अगर इस बार कुछ बड़े अपसेट हो जाएं तो फिर वर्ल्ड कप का रोमांच बढ़ जाएगा। उन्होंने क्रिकबज पर बातचीत के दौरान कहा,कुछ इस अपसेट इस बार वर्ल्ड कप में होने चाहिए, सिर्फ भारत को छोड़कर, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि भारत के साथ अपसेट हो।

अगर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हरा दिया, साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हरा दिया और न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया तभी मजा आएगा। अगर अपसेट नहीं होगा तो फिर उतना मजा नहीं आएगा। मैं चाहता हूं कि जैसे आईपीएल के आखिरी हफ्ते में ड्रामा देखने को मिला था, वैसा ही ड्रामा अगर वर्ल्ड कप में भी हो तो मजा आ जाएगा।

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम काफी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है। टीम इंडिया ने सबसे पहले एशिया कप जीता और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया। भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। टीम इंडिया अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा, ये मुकाबला 8 अक्टूबर को होगा।

यह भी पढ़ें: जाने RCB के नए डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट Mo Bobat के बारे में यह 5 बाते

close whatsapp