World Cup 2023: Temba Bavuma को भारी पड़ा अहमदाबाद का जलेबी-फाफड़ा खाना, बीच इवेंट में आई निंदिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: Temba Bavuma को भारी पड़ा अहमदाबाद का जलेबी-फाफड़ा खाना, बीच इवेंट में आई निंदिया

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा अपनी हास्यजनक हरकत के कारण सुर्खियों में आ गए हैं।

Temba Bavuma. (Image Source: Twitter)
Temba Bavuma. (Image Source: Twitter)

भारत में आखिरकार बहु-प्रतीक्षित आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज कल यानी 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। आपको बता दें, भारत पहली बार अकेले वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।

इस मेगा इवेंट के लिए पूरी क्रिकेट बिरादरी बेहद उत्साहित है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान Temba Bavuma एक अपवाद के रूप में उभरे हैं, और अब वह अपनी हास्यजनक हरकत के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, टेम्बा बावुमा आज 4 अक्टूबर को अहमदाबाद में हो रहे आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए कैप्टन डे मीट के दौरान झपकी लेते हुए नजर आए।

कैप्टैन्स मीट में मस्त आराम फरमाते हुए नजर आए Temba Bavuma

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान के अलावा, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, श्रीलंका के दसुन शनाका और भारत के रोहित शर्मा समेत अन्य टीमों के कप्तान कैप्टन डे मीट के दौरान मंच पर नजर आए। एक तरफ जहां सभी अन्य कप्तान जोड़े में सोफे पर बैठे, वहीं टेम्बा बावुमा एक कुर्सी पर अकेले बैठे थे और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया।

यहां पढ़िए: ODI World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की टूर्नामेंट की सबसे मजबूत संभावित प्लेइंग XI

जब यह कार्यक्रम चल रहा था तब सभी कप्तान काफी सीरियस मूड में नजर आए, वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बढ़िया आराम से झपकी का आनंद ले रहे थे। हालांकि, कुछ लोग बावुमा की इस हरकत के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं, और अब वह फैंस के लिए एक मीम का जरिया बन गए हैं, लेकिन सच यह है कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बहुत अधिक थके होने के कारण अपनी नींद पर काबू नहीं कर पाए, और लाइव मीट के दौरान सो गए।

दरअसल, टेम्बा बावुमा को आगामी वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद पारिवारिक कारणों से अपने देश लौटना पड़ा था। जिसके बाद दाएं-हाथ के बल्लेबाज दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम से जुड़े और फिर उन्हें अगले ही दिन कैप्टन डे मीट के लिए अहमदाबाद जाना पड़ा।

यहां देखिए टेम्बा बावुमा की वायरल तस्वीर:

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?