वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 282 रन बनाए।

England Cricket Team (Pic Source-Twitter)
England Cricket Team (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत आज यानी 5 अक्टूबर से हो गई है। इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बेहतरीन मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 282 रन बनाए।

हालांकि जैसे ही इस मैच की पहली पारी खत्म हुई इंग्लैंड ने एक शानदार रिकार्ड अपने नाम किया। इंग्लैंड पहली टीम बन गई है जिनके सभी खिलाड़ियों ने 4658 वनडे मुकाबलों में डबल डिजिट रन बनाए। आज से पहले यह रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम ने अपने नाम नहीं किया है।

न्यूजीलैंड को यह मैच जीतने के लिए 283 रनों की जरूरत

डेविड मलान इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 24 गेंदों में 2 चौकों की मदद से मात्र 14 रन बनाकर आउट होगा। जॉनी बेयरस्टो भी इस मैच में 33 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। हैरी ब्रूक भी 25 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मोईन अली ने 11 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 86 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जो रूट के अलावा जोस बटलर ने 43 रनों का योगदान दिया।

क्रिस वोक्स को मिचेल सैंटनर ने 11 रन पर आउट किया। बेहतरीन खिलाड़ी सैम करन भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 14 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार हुए। बता दें, इंग्लैंड टीम के 9 विकेट 252 रन पर गिर गए थे जिसके बाद आदिल रशीद और मार्क वुड ने 10वें विकेट के लिए 30* रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जहां एक तरफ आदिल रशीद ने 13 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 15* रनों की बहुमूल्य पारी खेली वहीं मार्क वुड ने 13* रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 10 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किया जबकि ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट झटके। ट्रेंट बोल्ट और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें हर हाल में 50 ओवर में 283 रन बनाने की जरूरत है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?