हार्दिक से जुड़ी बुरी खबर आई सामने, नेट्स में तेज रफ्तार गेंद ने पांड्या को किया... - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक से जुड़ी बुरी खबर आई सामने, नेट्स में तेज रफ्तार गेंद ने पांड्या को किया…

भारतीय टीम के उपकप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चेन्नई में अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए।

Hardik Pandya (Pic SOurce-Twitter)
Hardik Pandya (Pic SOurce-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के उपकप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चेन्नई में अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए।

रेवस्पोर्ट्स के मुताबिक जब अभ्यास सत्र के दौरान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे थे तब उनके अंगूठे पर गेंद लग गई। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी नहीं की। अभी इस चीज को लेकर कोई भी खबर सामने नहीं आई है कि यह चोट कितनी गंभीर है।

बता दें, भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। भारतीय टीम सहित कई क्रिकेट फैंस यही दुआ कर रहे होंगे की हार्दिक पांड्या की यह चोट ज्यादा बड़ी ना हो और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले वो पूरी तरह से फिट हो जाए।

हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में हमेशा ही अच्छा रहा है और जब से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है तब से वो भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 की हुई शुरुआत

5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज भी खेली थी जिसमें मेजबान भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। इस समय भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में है और वो वनडे वर्ल्ड कप 2023 को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही डिपार्मेंट इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?