PAK vs NED: लाइव मैच में Paul van Meekeren से बहस करने लगे हारिस रउफ, देखें वायरल वीडियो
नीदरलैंड को मैच में 81 रनों से हार मिली है।
अद्यतन - अक्टूबर 7, 2023 10:32 पूर्वाह्न

CWC 2023, PAK vs NED: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरूआत शानदार तरीके से की है। बता दें कि मैन इन ग्रीन ने कल 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ हैदराबाद में हुए मुकाबले में 81 रनों से जीत हासिल की है।
दूसरी ओर, इस मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रउफ को डच खिलाड़ी Paul van Meekeren से बहस करते हुए भी देखा गया, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
बता दें कि यह घटना नीदरलैंड की पारी के 39वें ओवर में घटी, जब रउफ एक बाउंसर गेंद के बाद स्ट्राइक पर मौजूद Paul van Meekeren को कुछ कहते हुए नजर आते हैं। तो वहीं खिलाड़ी ने भी इसका जबाव अगली गेंद पर चौका मारकर दिया है।
देखें ये वायरल वीडियो
दूसरी ओर आपको इस मैच का हाल बताएं तो टाॅस हारकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 286 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।
तो वहीं आपको नीदरलैंड की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो सबसे ज्यादा 4 विकेट बास डे लीड ने लिए, तो 2 विकेट कोलिन एकरमैन को मिले। इसके अलावा आर्यन दत्त, लोगन वान बीक, व पाॅल वान मीकेरन को 1-1 विकेट मिला।
दूसरी ओर, नीदरलैंड जब 287 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने 41 ओवर में सिर्फ 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। नीदरलैंड के लिए ओपनर विक्रमजीत सिंह ने 52 और बास डे लीड ने 67 रनों की बड़ी पारियां खेली। लेकिन इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, हारिस रउफ ने 9 ओवर में 43 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए, तो 2 विकेट हसन अली को भी मिले। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज व शादाब खान को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें- BAN vs AFG: बांग्लादेश ने जीता टॉस, शाकिब अल हसन ने खेला बड़ा दांव..! जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11