‘मुझे अपनी लय हासिल करने में 7 से 8 महीने लग गए’- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले बोले कुलदीप यादव
हाल के दिनों में कुलदीप यादव का वनडे फॉर्म रहा है शानदार।
अद्यतन - अक्टूबर 8, 2023 10:55 पूर्वाह्न

टीम इंडिया अपने वनडे वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय टीम और पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत और हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2023 में खिताबी जीत के बाद, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इस मैच को जीतने के लिए उत्सुक होगी।
जैसे-जैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये मैच नजदीक आ रहा है, उस तरह सभी की नजरें एक खिलाड़ी पर टिकी हुई है, वो हैं कुलदीप यादव। 2021 के बाद से महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद, कुलदीप ने शानदार वापसी की और टीम में अपनी जगह पक्की की और एक बार फिर भारत की शुरुआती लाइनअप में अपनी जगह बना ली है। आईपीएल 2021 के दौरान चोट लगने के कारण कुलदीप यादव कई महीनों तक क्रिकेट से बाहर रहे।
अपनी वापसी को लेकर फॉक्स क्रिकेट के हवाले से कुलदीप यादव ने कहा कि, “मैंने अपनी लय को तेज करने पर काम किया, कानपुर में एक अभ्यास मैच में गेंदबाजी की और वहां समझ आया कि बल्लेबाजों को यह मुश्किल लग रहा था, फिर मैं वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में लौट आया लेकिन अपनी लय हासिल नहीं कर सका। आईपीएल में भी मेरी लय टूट रही थी. इसे काम करने में लगभग छह से सात महीने लग गए।”
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे कुलदीप यादव
इस बीच, जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की बात करें तो, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हुए आखिरी मैच को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यहां बल्लेबाजों का बोल बाला रहा है। इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कई रिकार्ड्स तोड़े। चूंकि भारत ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। तो ऐसे में गेंदबाजों के लिए यहां कुछ भी आसान नहीं होने वाली है. इसलिए कुलदीप की भूमिका और भी अहम हो जाती है, खासकर मिडिल ओवर में।
मौजूदा वर्ल्ड कप में कुलदीप यादव की बात करें तो बाएं हाथ के स्पिनर वर्तमान में विकेट लेने वालों की सूची में सबसे आगे हैं और उन्होंने महेश तीक्षना, शाहीन अफरीदी और कई अन्य गेंदबाज को पीछे छोड़ दिया है। जैसे-जैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का मुकाबला नजदीक आएगा, यह देखना दिलचस्प हो सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज किस तरह से कुलदीप यादव का सामना करेंगे।
यह भी पढ़ें: BCCI ने भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिलीज किए 14 हजार टिकट…