ODI World Cup 2023, NZ vs NED Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
वर्ल्ड कप 2023 का 6वां मुकाबला न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के बीच 9 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।
अद्यतन - अक्टूबर 8, 2023 10:48 अपराह्न

NZ vs NED Match Prediction: ICC ODI World Cup 2023 का 6वां मुकाबला न्यूजीलैंड (New Zealand) और नीदरलैंड्स (Netherlands) के बीच 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। नीदरलैंड्स को पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में 81 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवरों में 286 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स 41 ओवर में 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। नीदरलैंड्स के लिए बीस डी लीडे ने शानदार खेल दिखाया था। बास डी लीडे ने गेंदबाजी करते हुए पहले 4 विकेट लिए थे। फिर बल्ले से 67 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन बोर्ड पर लगाए थे।
न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने 82 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। डेवोन कॉनवे ने 152 रन और रचिन रवींद्र ने 123 रन की नाबाद पारी खेली थी। केन विलियम्सन चोटिल रहने के चलते पहले मैच से बाहर थे, वह अभी भी अपने फिटनेस पर काम कर रहे हैं जिसके चलते वह नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से भी बाहर थे।
(NZ vs NED) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड्स, वर्ल्ड कप 2023 6वां मैच
दिन और समय- 9 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे से (भारतीय समयानुसार)
जगह- राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
मौसम का हाल- साफ रहेगा
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
(NZ vs NED) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को सहयोग देते हुए नजर आती है। गेंदबाजों को इस पिच पर थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ता है, जिसके चलते उन्हें गेंदबाजी में बदलाव करने पड़ते हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनर अपना जलवा बिखेर सकते हैं। इस मैदान में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 266 रन है।
(NZ vs NED) न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड्स (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच- 4
न्यूजीलैंड- 4
नीदरलैंड्स- 0
(NZ vs NED) न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
न्यूजीलैंड (New Zealand):
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट
नीदरलैंड्स (Netherlands):
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, कॉलिन एकरमैन, बीस डी लीडे, तेजा निदामानुरू, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान व विकेटकीपर), साकिब जुल्फिकार, रोलेफ वैन डर मेरवे, लॉगन वैर बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
यहां देखें- New Zealand (NZ) vs Netherlands (NED) Live Score
(New Zealand vs Netherlands Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):
(NZ vs NED Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
डेवोन कॉनवे:
डेवोन कॉनवे ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले 121 गेंदों में 19 चौके और 3 छक्कों की मदद से 152 रनों की पारी खेली थी। डेवोन कॉनवे एक बार फिर शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
(NZ vs NED Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाज:
मिचेल सैंटनर:
मिचेल सैंटनर ने पिछले मैच में 10 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था। मिचेल सैंटनर ने जॉनी बेयरस्टो को (33 रन) और क्रिस वोक्स को (11 रन) पर पवेलियन भेजा था। मिचेल सैंटनर एक बार फिर शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
(NZ vs NED Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करेगी।
यहां देखें- NZ vs NED Dream 11 Prediction,