October 08- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - अक्टूबर 8, 2023 3:49 अपराह्न

1. World Cup 2023: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी…. BCCI ने भारत-पाकिस्तान मेगा क्लैश के लिए रिलीज किए 14 हजार टिकट
ODI World Cup 2023 का शानदार आगाज हो चुका है। मेजबान टीम इंडिया 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महामुकाबले से टूर्नामेंट की शुरूआत करेगी। क्रिकेट फैंस को 14 अक्टूबर को बेसब्री से इंतजार है, जब भारत और पाकिस्तान नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में टकराएंगे। World Cup 2023 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर BCCI ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। दरअसल बीसीसीआई ने भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 14 हजार अतिरिक्त टिकट बांटने की पूरी तैयारी कर ली है। (पढ़ें पूरी खबर)
2. T20 World Cup 2024: Bermuda को पीछे छोड़ Canada ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह बनाने के लिए कल 7 अक्टूबर को अमेरिका रीजन से बरमूडा और कनाडा के बीच मुकाबला खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले को कनाडा ने 39 रनों से अपने नाम कर, पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट कटा लिया है। हालांकि, कनाडा और बरमूडा दोनों के ही क्वालिफायर मैचों की समाप्ति पर समान अंक थे, लेकिन बेहतर रनरेट की वजह से कनाडा ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. ‘मुझे अपनी लय हासिल करने में 7 से 8 महीने लग गए’- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले बोले कुलदीप यादव
टीम इंडिया अपने वनडे वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय टीम और पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। जैसे-जैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये मैच नजदीक आ रहा है, उस तरह सभी की नजरें एक खिलाड़ी पर टिकी हुई है, वो हैं कुलदीप यादव। (पढ़ें पूरी खबर)
4. World Cup 2023: टूर्नामेंट शुरू हुआ नहीं और न्यूजीलैंड पर टूटा परेशानी का पहाड़
भारत में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और अभी तक चार मैच खेले जा चुके हैं। बता दें टूर्नामेंट का पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जिसमें कीवी टीम ने एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से आसान जीत हासिल की थी। हालांकि, अब 9 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए बड़ी ही बुरी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडिय, हैदराबाद में खेला जाना है, लेकिन इस मैच में टीम का स्टार खिलाड़ी भाग नहीं ले पाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)
5. World Cup 2023: ‘भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच क्वार्टरफाइनल 2011 की याद दिलाएगा’- पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
World Cup 2023, IND vs AUS: जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज 8 अक्टूबर, रविवार को 5वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच दोपहर 2 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडिय ममें खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी व 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे, सुरेश रैना ने बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. World Cup 2023: IND v AUS मैच से पहले टीम इंडिया की एकजुटता पर सवाल कर रहे हैं हरभजन सिंह!
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज शानदार अंदाज में हो चुका है और इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के साथ लाखों फैंस की उम्मीदें भी जुड़ी हुई हैं। चूंकि भारत पहली बार पूरी तरह से वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है, इसलिए भारतीय टीम पर मीडिया और समर्थकों का अतिरिक्त दबाव होगा। तो वहीं अब टीम इंडिया के आपसी रिश्तों को लेकर पूर्व फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
7. ODI World Cup 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में एक बार फिर धोनी ने लूटी महफिल
जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 5वां मैच आज 7 अक्टूबर, रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जा रहा है। बता दें कि यह टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच है, जिसे देखने के लिए चेन्नई में भारी संख्या में क्रिकेट फैंस पहुंचे हैं। दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम के पहले मैच में एक बार फिर से टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
8. IND vs AUS: भारतीय जर्सी पहन मैदान में घुसे ‘Jarvo’, विराट कोहली से हुई खास बातचीत, वायरल हुई तस्वीर
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेपॉक में खेल रही है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। जसप्रीत बुमराह ने मिचेल मार्श को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिला दी है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो फैंस का ध्यान खींच रही है। दरअसल भारत-ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच के दौरान Pitch Invader Jarvo मैदान में घुस गए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। (पढ़ें पूरी खबर)
9. ODI World Cup 2023: विराट कोहली बने ‘Superman’, हवा में उछलकर पकड़ा करिश्माई कैच
इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पांचवा मुकाबला चेन्नई के एमए चितांबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस शानदार मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और टीम ने अपना पहला विकेट मिचेल मार्श के रूप में काफी जल्दी गंवा दिया। मिचेल मार्श भारत के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी में मिचेल मार्श का कैच विराट कोहली ने काफी शानदार तरीके से पकड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)