नीदरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड को लगा एक और बड़ा झटका, डैरिल मिचेल बिना अर्धशतक जड़े वापस लौटे पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

नीदरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड को लगा एक और बड़ा झटका, डैरिल मिचेल बिना अर्धशतक जड़े वापस लौटे पवेलियन

इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

NZ vs NED (Pic Source-Twitter)
NZ vs NED (Pic Source-Twitter)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 6वां मुकाबला न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला है।

जहां एक तरफ न्यूजीलैंड ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी वहीं नीदरलैंड को पाकिस्तान ने 81 रनों से हराया था। हालांकि इस समय न्यूजीलैंड टीम नीदरलैंड के खिलाफ काफी अच्छी स्थिति में है।

हालांकि उन्होंने अपना सबसे महत्वपूर्ण विकेट काफी खराब समय में खो दिया। डैरिल मिचेल ने नीदरलैंड के खिलाफ 47 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। वो इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और पॉल वैन मीकरेन को अपना विकेट दे बैठे।

न्यूजीलैंड की पारी का 41वां ओवर लेकर आए पॉल वैन मीकरेन ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसको डैरिल मिचेल बिल्कुल भी समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए।

विल यंग ने न्यूजीलैंड को दी ताबड़तोड़ शुरुआत

हालांकि इससे पहले विल यंग और डेवॉन कॉनवे ने टीम को काफी अच्छी शुरुआत थी और पहले विकेट के लिए 67 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। डेवॉन कॉनवे इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 40 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बना पाए। हालांकि विल यंग ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 80 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 70 रनों की जबरदस्त पारी खेली।

रचिन रवींद्र ने इस मैच में भी अपना फॉर्म जारी रखा और उन्होंने 51 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली। न्यूजीलैंड इस मैच को भी अपने नाम करना चाहेगी। फिलहाल मैच को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि वो नीदरलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो सकती है। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स भी इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और वो मात्र 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?