PAK vs SL: कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा के शतकों पर भारी पड़े मोहम्मद रिजवान व अब्दुल्लाह शफीक के सैंकड़े, पाकिस्तान ने दर्ज की दूसरी जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs SL: कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा के शतकों पर भारी पड़े मोहम्मद रिजवान व अब्दुल्लाह शफीक के सैंकड़े, पाकिस्तान ने दर्ज की दूसरी जीत

पाकिस्तान के लिए अब्दुल्लाह शफीक और मोहम्मद रिजवान ने खेली शानदार शतकीय पारियां

Pakistan vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)
Pakistan vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)

CWC 2023, PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज 10 अक्टूबर को जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 8वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर, इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

मैच में मैन इन ग्रीन ने श्रीलंका से मिले 345 रनों का सफल चेज किया, जो वर्ल्ड कप इतिहास में चेज किया गया, अब तक का सबसे बड़ा टारगेट है। पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 134* रनों की नाबाद पारी खेली, और अपनी टीम को मैच जिता कर ही लौटे।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, वर्ल्ड कप मैच-8 पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, टीम ने पाकिस्तान के सामने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। मेंडिस (122) और समरविक्रमा (108) की शतकीय पारी के अलावा ओपनर पथुम निसंका ने 51 रनों अर्धशतकीय पारी खेली।

दूसरी ओर, पाक गेंदबाजी के बारे में बात करें तो हसन अली ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, तो हारिस रउफ को 2 विकेट मिले। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज व शादाब खान को 1-1 विकेट मिला।

तो वहीं इसके बाद पाकिस्तान जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरूआत कुछ ठीक नहीं रही। 37 रनों के भीतर बाबर आजम (10) और इमाम उल हक (12) आउट हो चुके थे, लेकिन इसके बाद अबदुल्लाह शफीक व मोहम्मद रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए 176 रन जोड़ कर, पाकिस्तानी पारी को संभाला।

शफीक 113 रन बनाकर आउट हुए तो रिजवान (131) अंत तक डटे रहे और मैच को खत्म किया। पाकिस्तान ने इस टारगेट को 48.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका को 2 तो महीश तीक्षणा व मथीशा पथिराना को 1-1 विकेट मिला।

देखें पाकिस्तान की जीत पर फैंस के रिएक्शन

ये भी पढ़ें- PAK vs SL: जब Kusal Mendis ने जड़े दो गगनचुंबी छक्के तो Hasan Ali का रिएक्शन देखने लायक था बाॅस

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?