IND vs AFG: नहीं हुआ Naveen Ul Haq में कोई सुधार, आंखों से किया इस बार 'KING Kohli' पर वार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AFG: नहीं हुआ Naveen Ul Haq में कोई सुधार, आंखों से किया इस बार ‘KING Kohli’ पर वार

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जा रहा है।

Naveen Ul Haq Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
Naveen Ul Haq Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

Virat Kohli Naveen Ul Haq: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन बोर्ड पर लगाए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को शानदार शुरूआत मिली। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 156 रनों की मजबूत साझेदारी हुई।

ईशान किशन 47 रन पर विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद आखिर वो पल आ ही गया जिसका सबको बेसब्री से इंतजार से था। मैदान में किंग विराट कोहली (Virat Kohli) की एंट्री हुई। जिसके बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) और विराट कोहली का Face off हुआ।

मैदान में Virat Kohli को घूरते रहे नवीन उल हक

विराट कोहली (Virat Kohli) और नवीन उल (Naveen Ul Haq) के बीच आईपीएल 2023 में हुई लड़ाई आप सबको याद ही होगी। उसके बाद से ही फैंस इन दोनों खिलाड़ियों को मैदान में एक साथ देखने के लिए बेताब रहते हैं। आज के मुकाबले में विराट कोहली की एंट्री के बाद नवीन उल हक भारत की पारी का 20वां ओवर डालने के लिए मैदान में उतरे थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली ने नवीन उल हक का सामना किया।

जिस पर विराट कोई रन नहीं ले पाए। गेंदबाजी करते हुए नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) लगातार कोहली को घूरते हुए नजर आए, जिस चीज ने फैंस का ध्यान खींचा। आपको बता दें जिस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) नवीन उल हक की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे उस दौरान गौतम गंभीर कमेंट्री कर रहे थे। आज के मैच में हुए इस दृश्य ने फैंस को काफी ज्यादा एंटरटेन कर दिया है।

वहीं बात मैच की करें तो खबर लिखे जाने तक भारत ने 27 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (24 रन) और श्रेयस अय्यर (1 रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है।

close whatsapp