तमिलनाडु के पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई मैच रेफरी DJ Gokulakrishnan का हुआ निधन
11 अक्टूबर को DJ Gokulakrishnan ने अंतिम सांस ली।
अद्यतन - अक्टूबर 12, 2023 2:49 अपराह्न

तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मैच रेफरी डी.जे. गोकुलकृष्णन (DJ Gokulakrishnan) का 11 अक्टूबर को देहांत हो गया है। बता दें कि इस ऑलराउंडर क्रिकेटर का करियर लगभग 12 साल का रहा और जब हृदयगति रुकने से इनका देहांत हुआ तो इनकी उम्र 50 साल थी।
बता दें कि DJ Gokulakrishnan ने भारत के लिए घरेलू क्रिकेट 1993 से लेकर 2004 तक खेला, जिसमें उन्होंने 39 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में 1116 रन बनाने के अलावा 103 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा 45 लिस्ट ए मैचों में DJ Gokulakrishnan ने 552 रन बनाने के अलावा 71 विकेट अपने नाम किए।
तो वहीं क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद DJ Gokulakrishnan ने विजय हजारे ट्राॅफी में बीसीसीआई के आधिकारिक मैच रेफरी की भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी मैच रेफरी के रूप में काम किया। साथ ही लेवल 2 कोचिंग क्वालिफायड DJ Gokulakrishnan 2008 से लेकर 2013 तक तमिलनाडु टीम में एक सहायक कोच के रूप में काम किया। साथ ही 2015 में वह तमिलनाडु की अंडर- 15 टीम के मुख्य कोच के रूप में भी काम कर चुके थे।
इसके अलावा DJ Gokulakrishnan ने पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी काम किया है। बता दें कि वह फ्रेंचाइजी के मुख्य टैलेंट खोजी थे। साथ ही उन्होंने सुपर किंग्स एकेडमी में भी मुख्य कोच की भूमिका में काम किया। दूसरी ओर, DJ Gokulakrishnan के निधन पर फ्रेंचाइजी ने एक पोस्ट भी की।
देखें चेन्नई सुपर किंग्स की यह पोस्ट
We mourn the loss of Shri. D.J. Gokulakrishnan, former TNCA Cricketer and Coach, whose eye for good cricket have left an enduring legacy in the Super Kings family. Our thoughts and prayers are with his family as we share this loss. May his soul rest in peace.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 11, 2023
दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और महिला क्रिकेट टीम के कोच W V Raman जिनकी कप्तानी में DJ Gokulakrishnan ने तमिलनाडु के लिए क्रिकेट भी खेला था, उनका कहना था कि गोकुलकृष्णन शायद दुर्भाग्यशाली थे कि सर्वोच्च सम्मान न पाने से चूक गए। जब मैं ऐसा कहता हूं तो मेरा मतलब भारतीय टीम के लिए खेलने से है। वह सफेद गेंद क्रिकेट के लिए एक अच्छे खिलाड़ी होते।
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान पर भारत की जीत के बीच लगा दोस्ती का तड़का, नवीन के लिए कोहली ने दिखाया ‘विराट’ दिल