ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप मिली में लगातार दो हार को भुलाने के लिए हिमाचली रंग में नजर आई डच टीम! वीडियो हुआ वायरल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप मिली में लगातार दो हार को भुलाने के लिए हिमाचली रंग में नजर आई डच टीम! वीडियो हुआ वायरल 

वर्ल्ड कप में अपने अगले मैच में 17 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी नीदरलैंड

Netherlands cricket team (Image Credit- Twitter X)
Netherlands cricket team (Image Credit- Twitter X)

नीदरलैंड क्रिकेट टीम जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपने तीसरे मैच के लिए तैयारी करती हुई नजर आ रही है। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में नीदरलैड का अगला मैच 17 अक्टूबर, मंगलवार को साउथ अफ्रीका से धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होने वाला है। तो वहीं क्रिकेट का खुमार इस शहर पर देखने को मिल रहा है तो वहीं डच टीम भी अपने आगामी मैच के लिए धर्मशाला पहुंच चुकी है।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका के साथ वर्ल्ड कप में अपने तीसरे मुकाबले के शुरू होने से पहले डच टीम के कुछ खिलाड़ी हिमाचल के धर्मशाला शहर में जमकर मस्ती करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि इसको लेकर नीदरलैंड के खिलाड़ियों का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें डच टीम के ओपनर बल्लेबाज मैक्स ओ डाउड नजर आ रहे हैं।

बता दें कि वीडियो को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें डच टीम के खिलाड़ी लोकल गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए HPCA ने नीदरलैंड के खिलाड़ियों को अपना खास मेहमान भी बताया है।

देखें ये वीडियो

दूसरी ओर, जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में हम आपको नीदरलैंड क्रिकेट टीम के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो फिल्हाल टीम ने 2 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने 81, तो दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 99 रनों से हराया था।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के साथ अपने आगामी क्रिकेट मैच में नीदरलैंड कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

ये भी पढ़ें- वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सिर चढ़कर बोल रहा है क्विंटन डी कॉक का बल्ला, श्रीलंका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जड़ा बेहतरीन शतक

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?