आज भी टीम इंडिया में वापसी का दम रखते हैं शिखर धवन, बस किस्मत ने नहीं दिया गब्बर का साथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज भी टीम इंडिया में वापसी का दम रखते हैं शिखर धवन, बस किस्मत ने नहीं दिया गब्बर का साथ

सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से कनेक्ट रहते हैं बल्लेबाज शिखर धवन।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2023 में शानदार आगाज हुआ है, लेकिन फैन्स को अभी भी धाकड़ ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन की याद आ रही है। धवन के हर सोशल मीडिया पोस्ट पर उनके फैन्स वापसी की बात लिखते हैं, लेकिन अब कुछ नहीं हो सकता। इस बीच गब्बर ने नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो खूब पसंद की जा रही है और वायरल हो रही।

टीम इंडिया का साथ दे रहे हैं शिखर धवन अभी भी

भले ही शिखर धवन वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा ना हो, लेकिन उसके बाद भी ये बल्लेबाज अपनी टीम का साथ दे रहे हैं। जहां गब्बर ने वर्ल्ड कप शुरू होते टीम इंडिया के लिए पोस्ट शेयर किया था, उसके बाद धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच देखते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।

कौन बोल सकता है शिखर धवन की उम्र हो रही है?

*सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से कनेक्ट रहते हैं बल्लेबाज शिखर धवन।
*इसी कड़ी में गब्बर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें की है पोस्ट।
*इन तस्वीरों में वर्कआउट करता नजर आ रहा है ये धाकड़ बल्लेबाज।
*आज भी गब्बर की है गजब बॉडी, साथ ही दिया है शानदार पोज भी।

शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

टीम इंडिया का मैच देखते हुए गब्बर की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

कब खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच?

शिखर ने कई मौकों पर टीम इंडिया की कप्तानी भी की है, साथ ही जमकर रन भी बनाए हैं। धवन ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2022 के आखिर में खेला था, ये मैच बांग्लादेश टीम के खिलाफ था। बस उसी दौरे के बाद से गब्बर की टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई और इस साल उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। दूसरी ओर वो IPL में खेलते हुए नजर आए थे, जहां वो पंजाब टीम के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?