World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए अहमदाबाद के फैंस ये कैसी उम्मीद लगा बैठे हैं शादाब खान! - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए अहमदाबाद के फैंस ये कैसी उम्मीद लगा बैठे हैं शादाब खान!

लगता है अजय देवगन के बहुत बड़े फैन हैं शादाब खान!

Shadab Khan. (Image Source: Twitter/X)
Shadab Khan. (Image Source: Twitter/X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उप-कप्तान और स्टार लेग-स्पिनर Shadab Khan ने आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले बॉलीवुड के प्रति अपने आकर्षण का खुलासा करते हुए हाल ही में मीडिया कॉन्फ्रेंस रूम में बैठे हैदराबाद पुलिस के टॉप पुलिस अधिकारी का दिन बना दिया।

पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने हैदराबाद पुलिस के टॉप पुलिस अधिकारी की ओर देखते हुए कहा: “मैं देख रहा हूं कि सिंघम भी यहां मौजूद है।” यह सुन कॉन्फ्रेंस रूम का माहौल मनोरंजक हो गया। जिसके बाद शादाब खान ने बहुत गर्मजोशी के साथ ‘निजामों के शहर’ हैदराबाद में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खुले दिल से स्वागत करने के लिए सभी शुक्रिया अदा किया।

हैदराबाद का भोजन सच में काफी स्वादिष्ट है: Shadab Khan

दरअसल, पाकिस्तान के उप-कप्तान ने हैदराबाद में टीम को मिल रहे प्यार और आदर-सत्कार की सराहना करते हुए कहा उन्हें उम्मीद है कि मेहमान टीम को अहमदाबाद में भी ऐसा ही सपोर्ट और आवभगत मिलेगी, जब वे भारत का सामना 14 अक्टूबर को आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के महामुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करेंगे।

यहां पढ़िए: वर्ल्ड कप 2023 से पहले PCB ने ऐतिहासिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात

PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, शादाब खान ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा: “हैदराबाद एयरपोर्ट पर हमारा जिस तरह से स्वागत किया गया, वो बेहद शानदार था और टीम होटल में भी काफी लोग उमड़ रहे हैं, और फिर मेहमाननवाजी भी अब तक बहुत जोरदार रही है। यहां का भोजन सच में काफी स्वादिष्ट है।

हमारे सभी दक्षिण अफ्रीकी सपोर्ट स्टाफ बेहद चिंतित हैं कि हम सभी खिलाड़ी अपना फैट लेवल बढ़ा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हमें अहमदाबाद में भी वही प्यार मिलेगा, जैसा हैदराबाद में मिल रहा है, जहां हम भारत से भिड़ने वाले हैं।”

शादाब खान ने अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर चुने

शादाब खान ने यह भी बताया कि वह रोहित शर्मा के बहुत बड़े फैन हैं, और उनके लिए दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक के खिलाफ गेंदबाजी करना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। एक बार जब रोहित शर्मा सेट हो जाते हैं तो वह बहुत खतरनाक हो जाते हैं। शादाब ने अपने पसंदीदा भारतीय गेंदबाज के रूप में कुलदीप यादव को चुना क्योंकि वह एक लेग-स्पिनर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?