CWC 2023: न्यूजीलैंड की ताकत में होगा बड़ा इजाफा, केन विलियमसन ने वर्ल्ड कप में अपनी वापसी पर किया बड़ा खुलासा
न्यूजीलैंड ने जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
अद्यतन - Oct 13, 2023 10:15 am

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 11वां मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच आज 13 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले Kane Williamson को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए एक बेहद बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
आपको बता दें, न्यूजीलैंड ने जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कीवी टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में खेले अपने दोनों मैच जीते हैं, वहीं दूसरी और बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपने दो मैचों में एक मैच में जीत हासिल की है। इस बीच, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पुष्टि की है कि वह जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले दो मैचों से चूकने के बाद इस मेगा इवेंट में एक्शन में वापसी के लिए तैयार है।
वर्ल्ड कप 2023 में पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं Kane Williamson
केन विलियमसन ने पुष्टि की है कि वह आज 13 अक्टूबर को चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी टीम के वर्ल्ड कप 2023 के तीसरे मैच में खेलेंगे। विलियमसन ने कहा कुछ हफ्तों तक आराम करने के बाद अब वह बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व करने के लिए बेताब है।
ANI के अनुसार, केन विलियमसन ने प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा: “हां, मैं बांग्लादेश के खिलाफ खेलूंगा। मेरी रिकवरी काफी लंबी रही है, लेकिन काफी हद तक अच्छी रही है, और मैं इस वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच के लिए बेहद उत्साहित हूं।
चेन्नई में खेलना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। मुझे लगता है कि मेरे लिए रिहैब बहुत महत्वपूर्ण और मूल्यवान रहा है। इसलिए, पिछले एक या दो सप्ताह में थोड़ा सा समय लेना मेरे लिए अच्छा रहा और अब मैं इस टूर्नामेंट में अपनी टीम का नेतृत्व करने के लिए बेताब हूं।”
न्यूजीलैंड का 2023 वर्ल्ड कप का स्क्वॉड:
डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, केन विलियम्सन (कप्तान), मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्गुय्सन, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, टिम साउदी