क्या आप शोएब अख्तर के "फीमेल वर्जन" से मिले? पाकिस्तानी दिग्गज ने खुद कराया परिचय - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या आप शोएब अख्तर के “फीमेल वर्जन” से मिले? पाकिस्तानी दिग्गज ने खुद कराया परिचय

विनीता खिलनानी ने खुद को कई बार शोएब अख्तर का हमशक्ल बताया हैं।

Vinita Khilnani and Shoaib Akhtar. (Image Source: Instagram)
Vinita Khilnani and Shoaib Akhtar. (Image Source: Instagram)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar आखिरकार अपने “हमशक्ल” को खोज निकालने में कामयाब रहे, और रावलपिंडी एक्सप्रेस ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर समानताएं भी गिनाई।

खैर, भारत के विराट कोहली, शिखर धवन, और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के जैसे दिखने वाले लोग पुरुष हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि शोएब अख्तर की हमशक्ल एक महिला है। पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने X पर एक वीडियो शेयर किया, जहां वह अपने जैसे दिखने वाली एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं, और उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आखिरकार अपराधी को पकड़ लिया, और वह मुसीबत में है!”

मैंने आखिरकार अपराधी को पकड़ लिया: Shoaib Akhtar

इस वीडियो में रावलपिंडी एक्सप्रेस ने थोड़ी सख्ती और मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं अमेरिका में हूं और मैंने आखिरकार अपराधी को पकड़ लिया है।” इसके बाद उन्होंने अपनी हमशक्ल को अपनी ओर खिंचा और कैमरे में विनीता खिलनानी सामने आई, जिसने भूरे रंग का विग पहना था। जिसके बाद सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर ने घबराकर दर्शकों का अभिवादन किया।

यहां पढ़िए: World Cup 2023: पुलिस को मिली स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी..! IND vs PAK मैच के दिन तैनात रहेंगे 11 हजार सुरक्षाकर्मी

इसके बाद शोएब अख्तर ने उससे अपना नाम बताने को कहा और उसने अपना परिचय दिया। फिर 2018 मिस इंडिया नॉर्थ अमेरिका विनीता खिलनानी ने हंसते हुए कहा, “आखिरकार हम मिले। मैं यहां हूं!” इसके बाद शोएब ने उन्हें खुद का “फीमेल वर्जन” बताया। क्रिकेट के दिग्गज ने आगे कंटेंट क्रिएटर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह शानदार कंटेंट बना रही हैं और उन्हें शुभकामनाएं दी और विनीता ने भी उन्हें धन्यवाद दिया।

आपको बता दें, विनीता ने खुद को कई बार शोएब का हमशक्ल बताया हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के खेल के दिनों की तस्वीरों पर अपने चेहरे की फोटो लगाकर पोस्ट किया है। वह इंस्टाग्राम पर अपने मजेदार कंटेंट के लिए फेमस हैं, जहां उन्होंने हर दूसरे वीडियो में भारतीयों का मजाक उड़ाया हैं।

यहां देखिए शोएब अख्तर का वो वायरल वीडियो:

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?