शाहीन अफरीदी और हारिस राउफ को किसी की नजर लग गई है
वायरल वीडियो में शाहीन अफरीदी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'हम अनफिट नहीं हुए हैं, हमें नजर लग गई है।'
अद्यतन - Dec 8, 2022 3:03 pm

ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पैर में चोट लग गई थी जिसके बाद वो पूरा मुकाबला नहीं खेल पाए थे। इस समय पाकिस्तान अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेल रही है और शाहीन अफरीदी को इसमें खेलता हुआ नहीं देखा जा रहा है।
ऐसा इसलिए क्योंकि वो अभी तक इस चोट से ठीक नहीं हुए है। बता दें, इंग्लैंड और पाकिस्तान का पहला टेस्ट रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जिसमें मेजबान को पांचवे दिन 74 रन से हार दर्ज करनी पड़ी। यही नहीं टीम के तेज गेंदबाज हारिस राउफ के जांघ में चोट लगने की वजह से वो भी इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
हाल ही में शाहीन अफरीदी और हारिस राउफ को एक इवेंट में देखा गया जिसमें किसी ने शाहीन से उनकी चोट को लेकर सवाल पूछा। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने भी इसका जवाब काफी मजाकिया ढंग से दिया। बता दें, दोनों गेंदबाज इस समय ट्रीटमेंट में है और जल्द ही इनको मैदान पर खेलते हुए देखा जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है अफरीदी यह कह रहे हैं कि किसी की बुरी नजर उनपर लग गई है और इसी वजह से वो नहीं खेल पा रहे हैं।
ये रही वीडियो:
Shaheen Shah Afridi : Hum unfit nahi huway hamay nazar lag gaye hai pic.twitter.com/DD4xZ5B01s
— Thakur (@hassam_sajjad) December 7, 2022
वायरल वीडियो में शाहीन अफरीदी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘हम अनफिट नहीं हुए हैं, हमें नजर लग गई है। इंशाल्लाह! ऐसी कोई बात नहीं है। हम दोनों बहुत जल्दी ग्राउंड में नजर आएंगे। इंशाल्लाह पूरे फिट, यह बुरी आत्मा की नजर लग गई है।’
बता दें, इस समय इंग्लैंड 3 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। अब दूसरा टेस्ट मुल्तान में 9 दिसंबर से शुरू होगा। तीसरा टेस्ट मुकाबला 17 सितंबर से खेला जाएगा। चोट की वजह से राउफ इस टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। पहला मुकाबला हारने के बाद मेजबान भी जबरदस्त वापसी करने को देखेंगी। तमाम प्रशंसक भी यही दुआ कर रहे होंगे कि उनकी टीम दूसरे टेस्ट मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करें और जीत दर्ज करें।