NZ vs BAN: कीवियों की घातक गेंदबाजी के आगे फ्लॉप हुए बांग्लादेशी बल्लेबाज, न्यूजीलैंड को मिला 246 रनों का लक्ष्य - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs BAN: कीवियों की घातक गेंदबाजी के आगे फ्लॉप हुए बांग्लादेशी बल्लेबाज, न्यूजीलैंड को मिला 246 रनों का लक्ष्य

वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 9 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना पाई।

NZ vs BAN (Photo Source: X/Twitter)
NZ vs BAN (Photo Source: X/Twitter)

NZ vs BAN: ICC ODI World Cup 2023 का 11वां मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 13 अक्टूबर को चेपॉक में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियस्मन ने (NZ vs BAN Match) टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जो बिल्कुल सही साबित होते हुए नजर आया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना पाई। मुश्फिकुर रहीम ने टीम के लिए सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्गुयसन ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया।

NZ vs BAN: 56 के स्कोर पर बांग्लादेश ने गंवा दिए थे 4 विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम को झटका पहले ओवर की पहली ही गेंद पर लगा। जब लिटन दास ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद तंजीद हसन और मेहदी हसन मिराज के बीच साझेदारी पनपते हुए नजर आ रही थी। लेकिन फिर 8वें ओवर में लॉकी फर्गुयसन ने तंजीद हसन को (16 रन) पर आउट कर दिया।

तंजीद हसन Square Leg पर तैनात डेवोन कॉनवे को कैच दे बैठे थे। जिसके बाद 12वें ओवर में मेहदी हसन मिराज 46 गेंदों में 30 रन की पारी खेल लॉकी फर्गुयसन के हाथों आउट हो गए। नजमुल हुसैन शान्तो भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और पारी के 13वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स के हाथों (7 रन) पर आउट हो गए। बांग्लादेश ने मात्र 56 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

यह भी पढ़े- चेन्नई की गर्मी में मुशफिकुर रहीम ने न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाजों का अकेला किया सामना, खेली अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी

मुश्फिकुर रहीम ने खेली अहम पारी

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मुश्फिकुर रहीम और शाकिब अल हसन के बीच पांचवें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई। शाकिब अल हसन ने 51 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रनों की पारी खेली। शाकिब 30वें ओवर में लॉकी फर्गुयसन के हाथों आउट हो गए। मुश्फिकुर रहीम ने 75 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

मुश्फिकुर रहीम पारी के 36वें ओवर में मैट हेनरी के हाथों विकेट गंवा बैठे। वहीं महमूदुल्लाह ने 49 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली। लॉकी फर्गुयसन ने शानदार खेल दिखाते हुए 10 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी ने दो विकेट लिया, वहीं मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

 

close whatsapp