IND vs PAK: शुभमन गिल का नाम सुनते ही अहमदाबाद के दर्शकों ने खोया आपा, उत्साह के साथ लगे चिल्लाने
इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - अक्टूबर 14, 2023 2:14 अपराह्न

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा से पूछा गया कि उन्होंने पिछले मैच से अपनी प्लेइंग XI में क्या-क्या बदलाव किए हैं? जैसे ही भारतीय कप्तान ने युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम लिया वैसे ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आए दर्शक खुशी से झूम उठे और काफी जोर से चिल्लाने लगे।
यह सब देख रोहित शर्मा भी हंस दिए। बता दें, पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे हैं इस मैच में शुभमन गिल को इशान किशन की जगह भारतीय प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। डेंगू की वजह से शुभमन गिल ना तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और ना ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेल पाए थे। हालांकि अब पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने भारतीय टीम में वापसी कर ली है।
Shubman Gill is Back. 🔥🔥
Rohit sharma decided to bowl first#INDvsPAK #INDvPAKhttps://t.co/HD0r9NHbAA— ° (@imGurjar_) October 14, 2023
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
बता दें, भारत ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था जबकि दूसरे मैच में उन्होंने अफगानिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्होंने भी अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने भी जीत दर्ज की है।
पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रनों से मात दी थी जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका को उन्होंने छह विकेट से हराया था। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस टूर्नामेंट में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करती है और कौन इसमें अपना पहला मैच हारता है? फिलहाल दोनों टीमें इस रोमांचक मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है।