CWC 2023, Match 12, IND vs PAK: टॉस के दौरान भारतीय फैंस ने उड़ाया Babar Azam का मजाक, पाकिस्तानी कप्तान का रिएक्शन हुआ वायरल
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - अक्टूबर 14, 2023 2:45 अपराह्न

क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो चूका है, क्योंकि जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर भारत बनाम पाकिस्तान मैच आज शनिवार 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो चूका है।
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के इस हाई-वोल्टेज IND vs PAK मैच के शुरू होने से पहले ही भारतीय फैंस ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान Babar Azam पर हमला बोल दिया। दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस के समय फैंस ने बाबर आजम का बुरी तरह से मजाक उड़ाया।
Babar Azam हुए भारतीय फैंस की हूटिंग का शिकार
यह घटना तब हुई जब बाबर आजम भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला सुनाने के बाद अपनी बात रखने वाले थे। खैर, पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी तरबियत का ख्याल रखते हुए हंसकर भारतीय फैंस की इस हरकत को नजरअंदाज कर दिया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भव्य संगीत सेरेमनी के बाद जब दोनों कप्तान बाबर और रोहित टॉस के लिए बाहर निकले तो दर्शकों का शोर गगनभेदी था। स्टेडियम के सभी स्टैंडों पर भारतीय तिरंगे लहरा रहे हैं, और खचाखच दर्शकों से भरे स्टेडियम में नीले रंग का सागर उमड़ पड़ा है।
यहां पढ़िए: शुभमन गिल का नाम सुनते ही अहमदाबाद के दर्शकों ने खोया आपा, उत्साह के साथ लगे चिल्लाने
इस बीच, जब बाबर आजम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में टॉस और परिस्थितियों पर अपने विचार रखने सामने आए, तो भारतीय फैंस ने अपने शोर से उन्हें चुप कराते हुए उनका बुरी तरह मजाक उड़ाया।
हमें भारतीय फैंस के सामने खेलने में बहुत मजा आएगा: Babar Azam
बाबर को अपनी इंग्लिश के कारण कई बार ट्रोल किया जाता है। खैर, पाकिस्तान के कप्तान ने आलोचनाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, और हंसते हुए कहा कि अहमदाबाद में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने में उन्हें बहुत मजा आएगा और भारतीय फैंस के सामने उन्हें अपना बेस्ट देने का मौका मिलेगा।
बाबर आजम ने टॉस के समय कहा, “हमने दो अच्छी जीत हासिल की हैं, मोमेंटम और कॉन्फिडेंस काफी हाई है। स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है, हम इसका आनंद लेंगे। हम मैदान में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।”
Maa baap ki achi tarbiyet nazar aati hay Babar Azam mein! Barray baap ka beta hay isi liye chup raha! Koi aur hota toh izzat hath mein pakra deta! #CWC23 #INDvsPAK
— Farid Khan (@_FaridKhan) October 14, 2023
Ahmedabad crowd booing @babarazam258 when he begins speaking at the toss . Not done. Sorry to all those in the city of my birth.. this is NOT cricket. #INDvsPAK
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) October 14, 2023
https://twitter.com/harrycricketpak/status/1713111760381575191